सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 17

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 17 | IIT  मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाने वाले  भौतिकविज्ञानc भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 17

Q. 1. स्थाई चुंबक किस पदार्थ के बनाए जाते हैं?

Ans. स्थाई चुंबक इस्पात के बनाए जाते हैं।

Q. 2. अस्थाई चुंबक किस पदार्थ के बनाए है?

Ans. अस्थाई चुंबक नरम लोहे के बनाए जाते हैं।

Q. 3. विद्युत चुंबक नरम लोहे के क्यों बनाए जाते हैं?

Ans.विद्युत चुंबक नरम लोहे की इसलिए बनाए जाते हैं क्योंकिइनकी चुंबकीय प्रवृत्ति तथा धारण क्षमता अधिक होती है।

Q. 4.यदि एक चुंबक को दो भागों में विभक्त कर दिया जाए तो क्या होगा?

Ans.यदि एक चुंबक को दो भागों में विभक्त कर दिया जाए तो दोनों भाग पृथक पृथक चुंबक बन जाते हैं।

Q. 5.किसी चुंबक की आकर्षण‌ शक्ति सबसे अधिक कहां होती है?

Ans.किसी चुंबकीय आकर्षण शक्ति सबसे अधिक दोनों किनारों पर होती है।

Q. 6.किसी चुंबक की आकर्षण शक्ति सबसे कम कहां होती है?

Ans.किसी चुंबक की आकर्षण शक्ति सबसे कम उसके मध्य में होती है।

Q. 7. चुंबकीय  क्षेत्र का मात्रक क्या होता है ?

Ans. चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक गौस होता है।

Q. 8. चुंबकीय फलक्स का मात्रक क्या होता है?

Ans. चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक बेवर होता है।

Q. 9. लौह चुंबकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं के असंख्य अति सूक्ष्म संरचनाओं को क्या कहा जाता है?

Ans.लौह चुंबकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं के असंख्य अतिसूक्ष्म संरचनाओं को डोमेन कहा जाता है।

Q. 10. स्थाई चुंबक किस पदार्थों का बना होता है?

Ans. स्थाई चुंबक फेरोमैग्नेटिक का बना होता है।

Q. 11. मुख्य रूप से निलंबित चुंबकीय सुई किस दिशा में टिकती है?

Ans.मुख्य रूप से निलंबित चुंबकीय सुई उत्तर दक्षिण दिशा में टिकती है।

यह भी पढ़ें  विश्व के प्रसिद्ध स्थानों के देश से सम्बंधित gk
Q. 12.चुंबकीय कंपास की सुई किस ओर इंगित करती है?

Ans.चुंबकीय कंपास की सुई चुंबकीय उत्तर व दक्षिण इंगित करती हैं।

Q. 13. स्टील को चुंबकीय करना कठिन क्यों होता है?

Ans. क्योंकि उसकी धारण क्षमता अधिक होता है।

Q. 14.एक स्वतंत्र रूप से लटका हुआ चुंबक किस दिशा में ठहरता है?

Ans.एक स्वतंत्र रूप से लटका हुआ चुंबक उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है।

Q. 15. चुंबकीय दिक्पात किसे कहते हैं?

Ans.भौगोलिक याम्योत्तर और चुंबकीय याम्योत्तर के बीच के कोण को चुंबकीय दिक्पात कहते हैं।

Q. 16.कौन सा धातु चुंबक द्वारा आकर्षित नहीं होता है?

Ans.एल्युमिनियम धातु चुंबक द्वारा आकर्षित नहीं होता है।

Q. 17. एक शक्तिशाली चुंबक का क्या कार्य है?

Ans.एक शक्तिशाली चुंबक केबल लोहा एवं उसकी मिश्र धातुओं को आकर्षित करता है तथा किसी भी धातु को प्रतिकर्षित नहीं करता है।

Q. 18. नमन कोण किसे कहते हैं?

Ans. मुक्त रूप से अपने गुरुत्व केंद्र पर आलंबित चुंबकीय सुई क्षैतिज के साथ जो कौन बनाती है उसे नमन कोण कहते हैं।

Q. 19.विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव सर्वप्रथम किसने अवलोकित किया था।

Ans.विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव औरस्टेड द्वारा अवलोकितत किया गया था।

Q. 20. ध्रुव पर नमन कोण का मान कितना होता है?

Ans. ध्रुव पर  नमन कोण का मान 90 डिग्री होता है।

Q. 21. एक स्थिर चुंबक क्या दर्शाती है?

Ans. उत्तर उत्तर तथा दक्षिण दक्षिण।

Q. 22. पारगम्यता किसे कहते हैं?

Ans. फलक्स के धनता और चुंबकीय क्षेत्र की क्षमता का अनुपात किसी माध्यम में होता है, पारगम्यता कहते हैं।

Q. 23. डिमैग्नेटाइजेशन किसे कहते हैं?

Ans.वह क्रिया जिसके द्वारा धातु को अचुंबकीय बनाया जाता है, उसे डिमैग्नेटाइजेशन कहते हैं।

Q. 24. चुंबकीय सुई किस तरफ संकेत करता है?

Ans. चुंबकीय सुई उत्तर की तरफ संकेत करता है।

Q. 25.फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम किस दिशा को बताता है?
यह भी पढ़ें  विश्व का भूगोल GK part 41

Ans.विद्युत चालक में बल की दिशा जब चालक चुंबकीय क्षेत्र में है।

Q. 26.विद्युत जनित्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

Ans.विद्युत जनित्र विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।

Q. 27. डायनेमो किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

Ans.डायनेमो विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।

Q. 28. डायनेमो का क्या कार्य है?

Ans.यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

Q. 29.विद्युत मोटर किस सिद्धांत के अनुसार कार्य करती है?

Ans.विद्युत मोटर फैराडे के नियम पर कार्य करता है।

Q. 30.ट्रांसफार्मर का सिद्धांत किस पर आधारित है?

Ans.ट्रांसफार्मर का सिद्धांत विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है।

Q. 31. ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

Ans.ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए नरम लोहा का उपयोग किया जाता है।

Q. 32. ट्रांसफार्मर क्या है?

Ans.AC वोल्टता को घटाने और बढ़ाने में प्रयुक्त होता है।

Q. 33. लेंज का नियम क्या है?

Ans.ऊर्जा संरक्षण के नियम को लेंज का नियम कहते हैं।

Q. 34.यदि किसी चुंबक का तीसरा ध्रुव हो तो तीसरा ध्रुव क्या कहलाता है?

Ans.यदि किसी  चुंबक का तीसरा ध्रुव हो तो तीसरा ध्रुव परिणामी ध्रुव कहलाता है।

Q. 35.पृथ्वी एक बहुत बड़ा चुंबक है इसका चुंबकीय क्षेत्र किस दिशा में विस्तृत होता है?

Ans.पृथ्वी एक बहुत बड़ा चुंबक है इसका चुंबकीय क्षेत्र उत्तर से दक्षिण दिशा में विस्तृत होता है।

Q. 36. लोहा का क्यूरी ताप कितना होता है

Ans.लोहा का क्यूरी ताप 780 डिग्री सेल्सियस होता है।

Q. 37.विषुवत रेखा पर नति कोण का मान कितना होता है?

Ans.विषुवत रेखा पर नति कोण का मान 0 डिग्री होता है।

Q. 38.दिक् सूचक का प्रयोग किस का पता लगाने के लिए नहीं किया जाता है?

Ans.दिक् सूचक का प्रयोग चुंबक की शक्ति का पता लगाने के लिए नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें  विश्व के प्रमुख जलप्रपात की ऊंचाई gk
Q. 39.  चुंबकत्व किसे कहते हैं?

Ans.किसी पदार्थ में लोहे की आकर्षित करने के गुण को चुंबकत्व कहते हैं।

Q. 40. प्राकृतिक चुंबक किसे कहते हैं?

Ans.जो चुंबक प्रकृति में पाए जाते हैं उसे प्राकृतिक चुंबक कहते हैं।

Q. 41. चुंबक का ध्रुव किसे कहते हैं?

Ans.चुंबक के किनारे के दोनों सिरों को चुंबक का ध्रुव कहते हैं।

Q. 42. चुंबक का उत्तरी ध्रुव किसे कहते हैं?

Ans.उत्तर दिशा सूचित करने वाले ध्रुव को चुंबक का उत्तरी ध्रुव कहते हैं।

Q. 43. चुंबक का दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं?

Ans.दक्षिण दिशा सूचित करने वाले ध्रुव को चुंबक का दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

Q. 44. चुंबकीय अक्ष किसे कहते हैं?

Ans.दंड चुंबक के दोनों ध्रुवों से होकर गुजरने वाली काल्पनिक सरल रेखा को उस चुंबक का चुंबकीय अक्ष कहते हैं।

Q. 45. चुंबकीय लंबाई किसे कहते हैं?

Ans.दोनों ध्रुवो के बीच की लंबाई को चुंबकीय लंबाई कहते हैं।

Q. 46.दो समान ध्रुव एक दूसरे को क्या करते हैं?

Ans.दो समान ध्रुव एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।

Q. 47. दो असमान ध्रुव एक दूसरे को क्या करते हैं?

Ans.दो असमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।

Q. 48. चुंबकीय प्रेरण किसे कहते हैं?

Ans.चुंबक चुंबकीय पदार्थों में प्रेरण द्वारा चुंबकत्व उत्पन्न कर देता है इस घटना को चुंबकीय प्रेरण कहते हैं।

Q. 49. चुंबकीय क्षेत्र किसे कहते हैं?

Ans. चुंबक के चारों ओर का वह क्षेत्र,जिसमें चुंबक के प्रभाव का अनुभव किया जाता है उसे चुंबकीय क्षेत्र कहते हैं।

Q. 50.चुंबकीय क्षेत्र की दिशा किस से निर्धारित की जाती है?

Ans.चुंबकीय क्षेत्र की दिशा चुंबकीय सुई से निर्धारित की जाती है।

Over More GK questions-

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 17

Leave a Comment