सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 68

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 68 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 68

Q. 1. लोहा आयरन किसे कहते हैं?

Ans. वात्या भट्टी से प्राप्त आयरन को कच्चा लोहा आयरन कहते हैं।

Q. 2. सफेद ढलवां लोहा किसे कहते हैं?

Ans. पिछले लोहे को तेजी से ठंडा कराने पर कार्बन, सीमेंटाइड के रूप में विद्यमान रहता है इसे सफेद ढलवां लोहा कहते हैं।

Q. 3. भूरा ढलवां लोहा किसे कहते हैं?

Ans. पिघले लोहे को धीरे-धीरे ठंडा कराया जाता है तो कार्बन, ग्रेफाइट के रूप में विद्यमान रहता है, इसे भूरा ढलवां लोहा कहते हैं।

Q. 4. जिंक स्पेल्टर किसे कहते हैं?

Ans. संगलित धातु में लगभग 97.8% जिंक प्राप्त होता है जिसमें Pb, As आदि की अल्प अशुद्धियां होती है,इसे अशुद्ध ‘जिंक स्पेल्टर’ कहते हैं।

Q. 5. शुद्ध एलुमिना का गलनांक कितना होता है?

Ans. शुद्ध एलुमिना का गलनांक 2323K होता है।

Q. 6. एलुमिनियम धातु कितना प्रतिशत शुद्ध होता है?

Ans. एलुमिनियम धातु लगभग 99.5% शुद्ध होता है।

Q. 7. एनोड पंक किसे कहते हैं?

Ans. कम क्रियाशील धातुएं जैसे सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम आदि अशुद्धियों के रूप में एनोड पर जमा हो जाती है, इसे एनोड पंक कहते हैं।

Q. 8. कौन सा तत्व +3 ऑक्सीकरण अवस्था में अधिक स्थाई यौगिक बनाता है?

Ans. Bi तत्व +3 ऑक्सीकरण अवस्था में अधिक स्थाई यौगिक बनाता है।

Q. 9. किस तत्व में अक्रिय युग्म प्रभाव सबसे अधिक प्रभावी होता है?

Ans. Bi तत्व में अक्रिय युग्म प्रभाव सबसे अधिक प्रभावी होता है।

Q. 10. कौन सा तत्व +1 से +5 सभी ऑक्सीकरण अवस्था में ऑक्साइड बनाता है?

Ans. N तत्व +1 से +5 सभी ऑक्सीकरण अवस्था में ऑक्साइड बनाता है।

Q. 11. वह यौगिक कौन सा है जो गैस अवस्था में आणविक प्रकृति रखता है लेकिन ठोस अवस्था में उसमें आयनिक गुण जाता है?

Ans. PCl5 वह यौगिक है जो गैस अवस्था में आणविक प्रकृति रखता है लेकिन ठोस अवस्था में उसमें आयनिक गुण जाता है।

Q. 12. किस में P-O-P बन्ध पाया जाता है?

Ans. H4P2O7  P-O-P बन्ध पाया जाता है।

Q. 13. NO3- के परीक्षण में भूरी वलय किसके बनने के कारण बनता है?
यह भी पढ़ें  आवर्त सारणी से संबंधित gk part 2

Ans. NO3- के परीक्षण में भूरी वलय  [Fe(H2O)5.NO]SO4 के बनने के कारण बनता है।

Q. 14. सल्फर की अधिकतम सहसंयोजकता कितनी हो सकती है?

Ans. सल्फर की अधिकतम सहसंयोजकता 6 हो सकती है।

Q. 15. कौन सा यौगिक O3 द्वारा ऑक्सीकृत नहीं होता है?

Ans. KMnO4 यौगिक O3 द्वारा ऑक्सीकृत नहीं होता है।

Q. 16. कौन सा तत्व केवल-1 ऑक्सीकरण अवस्था ही दर्शाता है?

Ans. F तत्व केवल-1 ऑक्सीकरण अवस्था ही दर्शाता है।

Q. 17. किस तत्व की इलेक्ट्रॉन लब्धि एंथैल्पी अधिकतम ऋणात्मक होती है?

Ans. Cl तत्व की इलेक्ट्रॉन लब्धि एंथैल्पी अधिकतम ऋणात्मक होती है।

Q. 18. कौन सा अम्ल अधिकतम वाष्पशील होता है?

Ans. HCl अम्ल अधिकतम वाष्पशील होता है।

Q. 19. नाइट्रोजन के असामान्य व्यवहार का कारण क्या है?

Ans. नाइट्रोजन के असामान्य व्यवहार का कारण छोटा आकार, उच्च विद्युत ऋणात्मक d-कक्षकों की अनुपस्थिति, बन्ध निर्माण में आसानी है।

Q. 20. सोडियम नाइट्रेट को Zn तथा NaOH के साथ गर्म करने पर क्या प्राप्त होता है?

Ans. सोडियम नाइट्रेट को Zn तथा NaOH के साथ गर्म करने पर NH3 प्राप्त होता है।

Q. 21. NH3 की क्रिया Cl2 के आधिक्य से कराने पर क्या बनता है?

Ans. NH3 की क्रिया Cl2 के आधिक्य से कराने पर N2 + HCl बनता है।

Q. 22. अमोनिया अणु में H-N-H का बंध कितना होता है?

Ans. अमोनिया अणु में H-N-H का बंध 106°7 25′ होता है।

Q. 23. HNO3 अम्ल का हल्का पीला रंग किसके कारण होता है?

Ans. HNO3 अम्ल का हल्का पीला रंग NO2 के कारण होता है।

Q. 24. p-ब्लॉक के तत्वों की कुल संख्या कितनी होती है?

Ans. p-ब्लॉक के तत्वों की कुल संख्या 30 होती है।

Q. 25. पोटेशियम नाइट्रेट का विशिष्ट नाम क्या है?

Ans. पोटेशियम नाइट्रेट का विशिष्ट नाम इंडियन साल्ट पीटर है।

Q. 26. वर्ग 15 के तत्वों में कौन से तत्व अपरूपता प्रदर्शित नहीं करते हैं?

Ans. वर्ग 15 के तत्वों में नाइट्रोजन तथा बिस्मथ अपरूपता नहीं दर्शाते हैं।

Q. 27. वर्ग 15 में NH3 से BiH3 तक तापीय स्थायित्व कम होता है इसका कारण क्या है?

Ans. NH3 से BiH3 त केंद्रीय परमाणु का आकार बढ़ने से बंध वियोजन एंथैल्पी कम हो जाती है अतः तापीय स्थायित्व कम होता है।

Q. 28. वर्ग 15 में नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या तथा आयनिक त्रिज्या में क्या परिवर्तन होता है?
यह भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश प्रशनोत्तर भाग 2

Ans. समान्यतः वर्ग 15 में नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या तथा आयनिक त्रिज्या दोनों ही बढ़ती है।

Q. 29. वर्ग 15 में हाइड्रोइडों में सबसे प्रबल अपचायक तथा सबसे दुर्बल अपचायक कौन सा है?

Ans. वर्ग 15 में हाइड्रोइडों में BiH3 सबसे प्रबल अपचायक है जबकि NH3 सबसे दुर्बल अपचायक है।

Q. 30. पृथ्वी पर पाए जाने वाले तत्व में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

Ans. पृथ्वी पर पाए जाने वाले तत्व में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है।

Q. 31. नाइट्रोजन का कौन सा हैलोजन विस्फोटक होता है?

Ans. नाइट्रोजन का NCl3 हैलोजन विस्फोटक होता है।

Q. 32. NH3 एक अच्छा संकुलकारक होता है, क्यों?

Ans. NH3 के N पर एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होने के कारण यह आसानी से उपसहसंयोजक बंध बनाता है अतः यह एक अच्छा संकुलकारक है।

Q. 33. सोडियम ऐजाइड के तापीय अपघटन की अभिक्रिया क्या है?

Ans. सोडियम ऐजाइड तापीय अपघटन से डाई नाइट्रोजन गैस रहता है।
                2NaN3 –> 2Na + 3N2

Q. 34. नाइट्रोजन का कौन सा हैलोजन स्थाई होता है?

Ans. नाइट्रोजन का NF3 हैलोजन स्थाई होता है।

Q. 35. नाइट्रोजन का कौन सा ऑक्साइड वायु के संपर्क में आकर भूरे रंग की गैस देता है?

Ans. नाइट्रोजन का नाइट्रिक ऑक्साइड वायु के संपर्क में आकर भूरे रंग की गैस देता है।

Q. 36. नाइट्रिक ऑक्साइड अनुचुंबकीय होता है क्यों?

Ans. NO में 15 इलेक्ट्रॉन होते हैं अतः इसमें एक अयुग्मित  इलेक्ट्रॉन पाया जाता है इसलिए यह अनु चुंबकीय होता है।

Q. 37. नाइट्रोजन का कौन सा ऑक्साइड प्रोपेलेन्ट के रूप में प्रयुक्त किया जाता है?

Ans. नाइट्रोजन का N2O4 ऑक्साइड प्रोपेलेन्ट के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

Q. 38. वर्ग 15 के तत्व की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था क्या होती है?

Ans. वर्ग 15 के तत्वों की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था -3, + 3 तथा + 5 होती है।

Q. 39. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के अम्लीय गुण का  बढ़ता क्रम क्या है?

Ans. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के अम्लीय गुण का  बढ़ता क्रम H2O < H2S < H2Se < H2Te है।

Q. 40. ऑक्सीजन वर्ग के तत्वों के हाइड्राइडों के स्थायित्व का सही क्रम क्या होता है?

Ans. ऑक्सीजन वर्ग के तत्वों के हाइड्राइडों के स्थायित्व का सही क्रम H2O > H2S > H2Se > H2Te

यह भी पढ़ें  बिहार सामान्य ज्ञान part 8
Q. 41. वर्ग 16 के तत्वों के गलनांक का आरोही क्रम क्या होता है?

Ans. वर्ग 16 के तत्वों के गलनांक का आरोही क्रम O < S < Se < Te < Po

Q. 42. H2S, H2Se, H2Te तथा H2Po में से सबसे प्रबल तथा सबसे दुर्बल अपचायक कौन सा है?

Ans. H2S सबसे दुर्बल तथा H2Po सबसे प्रबल अपचायक है।

Q. 43. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों में वर्ग में बंध कोण का मान कम होता है इसका मुख्य कारण क्या है?

Ans. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों में वर्ग में बंध कोण का मान कम होता है इसका मुख्य कारण केंद्रीय परमाणु के आकार में वृद्धि होना अतः इनकी विद्युतऋणता कम होना है।

Q. 44. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के गलनांक तथा क्वथनांक का क्रम क्या होता है?

Ans. वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के गलनांक तथा क्वथनांक का क्रम H2S < H2Se < H2Te < H2O है।

Q. 45. SF6 ज्ञात है लेकिन OF6 नहीं, इसका क्या कारण है?

Ans. ऑक्सीजन में d कक्षक अनुपस्थित होने के कारण इसमें अष्टक का प्रसार नहीं होता अतः OF6 ज्ञात नहीं है।

Q. 46. वर्ग 17 के तत्वों को हैलोजन क्यों कहते हैं?

Ans. वर्ग 17 के तत्वों से लवण बनते हैं अतः इन्हें हैलोजन कहते हैं।

Q. 47. वर्ग 17 के तत्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एंथैल्पी का आरोही क्रम क्या है?

Ans. वर्ग 17 के तत्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एंथैल्पी का आरोही क्रम I < Br < F < Cl

Q. 48. HF, HCl, HBr तथा HI के स्थायित्व का घटता क्रम क्या है?

Ans. HF, HCl, HBr तथा HI के स्थायित्व का घटता क्रम HF > HCl > HBr > HI है।

Q. 49. हैलोजन वर्ग में हाइड्राइडों के अम्लीय गुण का अवरोही  क्रम क्या है?

Ans. हैलोजन वर्ग में हाइड्राइडों के अम्लीय गुण का अवरोही क्रम HI > HBr > HCl > HF है।

Q. 50. वह कौन सी उत्कृष्ट गैस है जो आसानी से द्रवित नहीं की जा सकती है।

Ans. हिलियम उत्कृष्ट गैस है जो आसानी से द्रवित नहीं की जा सकती है।

over more gk question-

Leave a Comment