सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 27

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 27 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 27

Q. 101. कैल्शियम किस रंग की धातु है?

Ans. कैल्शियम चांदी की तरह उजली धातु है।

Q. 102. कैल्शियम धातु में सामान्य धातुओं की अपेक्षा क्या अंतर है?

Ans. कैल्शियम धातु सामान्य धातु की अपेक्षा मुलायम परंतु सीसे की अपेक्षा कड़ी है।

Q. 103. कैल्शियम का द्रवणांक कितना है?

Ans. कैल्शियम का द्रवणांक 851 डिग्रीC है।

Q. 104. कैल्शियम का क्वथनांक कितना है?

Ans. कैल्शियम का क्वथनांक 1439 डिग्रीC है।

Q. 105. कैल्शियम किस का सुचालक है?

Ans. कैल्शियम ऊष्मा और विद्युत का सुचालक है।

Q. 106. कैल्शियम अम्लों के साथ प्रतिक्रिया करके कौन सा गैस उत्पन्न करता है?

Ans. कैल्शियम अम्लों के साथ प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है।

Q. 107. कैल्शियम किस के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं करता हैं ?

Ans. कैल्शियम क्षार के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है।

Q. 108. कैल्शियम का उपयोग क्या-क्या होता है?

Ans. कैल्शियम का उपयोग एल्कोहल में सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित जल को हटाने में, धातुओं के निष्कर्षण में उनमें सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित नाइट्रोजन, सल्फर, ऑक्सीजन आदि को हटाने में होता है।

Q. 109. कैल्शियम ऑक्साइड का दूसरा नाम क्या है?

Ans. कैल्शियम ऑक्साइड का दूसरा नाम क्विक लाइम है।

Q. 110. कैल्शियम ऑक्साइड किस प्रकार का पदार्थ है?

Ans. कैल्शियम ऑक्साइड उजला छिद्रयुक्त ठोस पदार्थ है।

Q. 111. कैल्शियम ऑक्साइड कैसा पदार्थ है?

Ans. कैल्शियम ऑक्साइड दुर्गमनीय पदार्थ है।

Q. 112. कैल्शियम ऑक्साइड किस के साथ तीव्र गति से प्रतिक्रिया करता है?

Ans. कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्र गति से प्रतिक्रिया करता है।

यह भी पढ़ें  सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग - 90
Q. 113. कैल्शियम ऑक्साइड का उपयोग कहां होता है?

Ans. कैल्शियम ऑक्साइड का उपयोग शुष्ककारक के रूप में, निर्माण कार्यों में, गारे के रूप में इत्यादि में उपयोग होता है।

Q. 114. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का दूसरा नाम क्या है?

Ans. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का दूसरा नाम बुझा हुआ चुना है

Q. 115. कली चूना की प्रतिक्रिया जल से कराने पर क्या प्राप्त होता है?

Ans. कली चूना की प्रतिक्रिया जल से कराने पर बुझा हुआ चुना प्राप्त होता है।

Q. 116. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड किस रंग का चूर्ण है?

Ans. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड उजला रंग का चूर्ण है। पर

Q. 117. शुष्क बुझे हुए चूने के ऊपर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर क्या प्राप्त होता है?

Ans. शुष्क बुझे हुए चूने के ऊपर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर ब्लीचिंग पाउडर प्राप्त होता है।

Q. 118. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग कहां होता है?

Ans. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग कोल गैस को शुद्ध करने में, शीशा ब्लीचिंग पाउडर में, कास्टिक सोडा, सीमेंट बनाने में इत्यादि में होता है।

Q. 119. कैल्शियम क्लोराइड कहां पाया जाता है?

Ans. कैल्शियम क्लोराइड थोड़ी मात्रा में समुद्र जल में पाया जाता है।

Q. 120. कैल्शियम क्लोराइड कैसा पदार्थ है?

Ans. कैल्शियम क्लोराइड रंगहीन रवेदार ठोस पदार्थ है।

Q. 121. कैल्शियम क्लोराइड किसमे घुलनशील होता है?

Ans. कैल्शियम क्लोराइड जल एवं एल्कोहल में घुलनशील होता है।

Q. 122. हिम मिश्रण में किसका उपयोग होता है?

Ans. हिम मिश्रण में कैल्शियम क्लोराइड का उपयोग होता है।

Q. 123. कैल्शियम क्लोराइड का उपयोग कहां होता है?

Ans. कैल्शियम क्लोराइड का उपयोग जलशोधक पदार्थ या Dehydrating Agent के रूप में होता है।

Q. 124. कैल्शियम का ऑक्सिक्लोराइड कौन है?

Ans. कैल्शियम का ऑक्सिक्लोराइड विरंजक चूर्ण है।

Q. 125. औद्योगिक पैमाने पर विरंजक चूर्ण का उत्पादन किस विधि द्वारा किया जाता है?

Ans. औद्योगिक पैमाने पर विरंजक चूर्ण का उत्पादन हेसेन क्लेवर विधि द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश भाग - 4
Q. 126. विरंजक चूर्ण बुझे हुए चूने में कैसी गंध निकालता है?

Ans. विरंजक चूर्ण बुझे हुए चूने में क्लोरिन जैसी गंध निकालता है।

Q. 127. विरंजक चूर्ण कैसा योगिक है?

Ans. विरंजक चूर्ण अत्यंत ही अस्थाई योगिक है।

Q. 128. कीटाणु नाशक की तरह किसका उपयोग किया जाता है?

Ans. कीटाणु नाशक की तरह विरंजक चूर्ण का उपयोग किया जाता है।

Q. 129. विरंजक चूर्ण का उपयोग कहां किया जाता है?

Ans. विरंजक चूर्ण का उपयोग जल को संक्रमण रहित बनाने में ,कागज तथा कपड़े के विरंजन में किया जाता है।

Q. 130. जिप्सम किसे कहते हैं?

Ans. कैल्शियम सल्फेट को जिप्सम कहते हैं।

Q. 131. जिप्सम कैसा पदार्थ है?

Ans. जिप्सम श्वेत रवादार ठोस पदार्थ है।

Q. 132. जिप्सम के एक अणु में जल के कितने अणु रहते हैं?

Ans. जिप्सम के एक अणु में जल के दो अणु रवाकारक के रूप में रहते हैं।

Q. 133. 120डिग्रीC तक गर्म करने पर जिप्सम किस में बदल जाता है?

Ans. 120डिग्रीC तक गर्म करने पर जिप्सम प्लास्टर ऑफ पेरिस में बदल जाता है।

Q. 134. जिप्सम का उपयोग कहां होता है?

Ans. जिप्सम का उपयोग पेरिस प्लास्टर तथा अमोनियम सल्फेट खाद बनाने में होता है।

Q. 135. प्लास्टर ऑफ पेरिस किसे कहते हैं?

Ans. अध्र्दजलयोजित कैल्शियम सल्फेट को प्लास्टर ऑफ पेरिस कहा जाता है।

Q. 136. प्लास्टर ऑफ पेरिस किस रंग का चूर्ण है?

Ans. प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद रंग का चूर्ण है।

Q. 137. प्लास्टर ऑफ पेरिस किसके साथ तीव्रता से संयोग करता है

Ans. प्लास्टर ऑफ पेरिस जल के साथ तीव्रता से संयोग करता है।

Q. 138. प्लास्टर ऑफ पेरिस प्रतिक्रिया के बाद क्या उत्पन्न करता है?

Ans. प्लास्टर ऑफ पेरिस प्रतिक्रिया के बाद ताप उत्पन्न करता है।

यह भी पढ़ें  सामान्य जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर part 28
Q. 139. मूर्तियों के सांचे किससे बनाए जाते हैं?

Ans. मूर्तियों के सांचे पेरिस प्लास्टर से बनाए जाते हैं।

Q. 140. प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग कहां किया जाता है?

Ans. प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग शल्य क्रिया में पत्तियों के रूप में किया जाता है।

Q. 141. सुपरफास्फेट ऑफ लाइम किसे कहा जाता है?

Ans. मोनो कैल्शियम हाइड्रोजन फास्फेट तथा सल्फेट के मिश्रण को सुपरफास्फेट कहा जाता है।

Q. 142. सुपरफास्फेट को किससे बनाया जाता है?

Ans. सुपरफास्फेट को फास्फोराईट नामक खनिज पदार्थ तथा जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।

Q. 143. सुपर फास्फेट किसमे घुलनशील होता है?

Ans. सुपर फास्फेट जल में घुलनशील होता है।

Q. 144. सुपर फास्फेट क्या है?

Ans. सुपर फास्फेट एक अच्छा उर्वरक है।

Q. 145. कैल्शियम कार्बाइड कैसा पदार्थ है?

Ans. कैल्शियम कार्बाइड स्लेटी रंग का ठोस पदार्थ है।

Q. 146. कैल्शियम कार्बाइड को नाइट्रोजन की उपस्थिति में 1200डिग्रीC पर गर्म करने पर क्या बनता है?

Ans. कैल्शियम कार्बाइड को नाइट्रोजन की उपस्थिति में 1200डिग्रीC पर गर्म करने पर कैल्शियम सायनामाईड बनता है।

Q. 147. कैल्शियम कार्बाइड पर जल की प्रतिक्रिया से कौन सी गैस उत्पन्न होती है?

Ans. कैल्शियम कार्बाइड पर जल की प्रतिक्रिया से एसिटिलीन गैस उत्पन्न होती है।

Q. 148. नाइट्रोलिम गैस किसे कहते हैं?

Ans. कैल्शियम सायनामाईड को नाइट्रोलिम गैस कहते हैं।

Q. 149. नाइट्रोलिम गैस का उपयोग किस रूप में होता है?

Ans. नाइट्रोलिम गैस का उपयोग खाद के रूप में होता है।

Q. 150. हाइड्रोलिथ किसे कहते हैं?

Ans. कैल्शियम हाइड्राइड को हाइड्रोलिथ कहते हैं।

Over More GK Questions-

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 27

Leave a Comment