कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 13

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 13 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT में पूछे जाने वाले सामान्य कृषि विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | कृषि विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्नोत्तरी 

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 13

Over more GK Questions-

Q. 1. भारत की कृषि सबसे अधिक किस पर निर्भर करती है?

Ans. भारत की कृषि सबसे अधिक वर्षा पर निर्भर करती है।

Q. 2. जो फसल अक्टूबर में बोई जाती है तथा अप्रैल में काट ली जाती है, वह क्या कहलाती है?

Q. 3.जो फसल जुलाई में बोई जाती है तथा अक्टूबर में काट ली जाती है, वह क्या कहलाती है?

Ans. जो फसल जुलाई में बोई जाती है तथा अक्टूबर में काट ली जाती है, वह खरीफ की फसल कहलाती है।

Q. 4. जो फसल रबी और खरीफ की फसल के बीच तैयार की जाती है, वह कौन सी फसल है?

Ans. जो फसल रबी और खरीफ की फसल के बीच तैयार की जाती है, वह जायद की फसल है।

Q. 5. खरीफ की फसल कौन-कौन सी है?

Ans. खरीफ की फसल ज्वार, बाजरा, मक्का, चावल आदि है।

Q. 6. रबी की फसल कौन-कौन सी है?

Ans. रबी की फसल गेहूं, चना, जौ, मटर, सरसों व आलू है।

Q. 7. जायद की फसल कौन-कौन सी है?

Ans. जायद की फसल खरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि है।

Q. 8. नगदी की फसल कौन सी है?

Ans. नगदी की फसल चावल है।

Q. 9. किस क्षेत्र को चावल का कटोरा कहा जाता है?

Ans. कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को चावल का कटोरा कहा जाता है।

Q. 10. भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पन्न करने वाला राज्य कौन सा है?

Ans. भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पन्न करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

Q. 11. हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?

Ans. हरित क्रांति का जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को माना जाता है।

यह भी पढ़ें  भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के निर्माणकर्ता gk part 2
Q. 12. हरित क्रांति का प्रमुख उद्देश्य क्या था?

Ans. हरित क्रांति का प्रमुख उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना था।

Q. 13. हरित क्रांति किस फसल पर सबसे अधिक उपयोगी रही?

Ans. हरित क्रांति गेहूं तथा चावल पर सबसे अधिक उपयोगी रही।

Q. 14. किस राज्य को भारत का धान्य भंडार कहा जाता है?

Ans. पंजाब को भारत का धान्य भंडार कहा जाता है।

Q. 15. सब्जी उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans. सब्जी उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है।

Q. 16. फल उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans. फल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है।

Q. 17. नाली क्रांति का संबंध किस उद्योग से है?

Ans. नाली क्रांति का संबंध मत्स्य उद्योग से है।

Q. 18. श्वेत क्रांति का संबंध किस उद्योग से है?

Ans. श्वेत क्रांति का संबंध दुग्ध उद्योग से है।

Q. 19. सुनहरी क्रांति किस फसल से संबंध रखती है?

Ans. सुनहरी क्रांति बागवानी व शहद उत्पादन से संबंध रखती है।

Q. 20. गोल क्रांति किसके लिए चलाई गई?

Ans. गोल क्रांति आलू के लिए चलाई गई।

Q. 21. भारत में कुल कार्यशील जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग कृषि में लगा हुआ है?

Ans. भारत में कुल कार्यशील जनसंख्या का 64.5% भाग कृषि में लगा हुआ है।

Q. 22. नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में कौन सी फसल उगाई जाती है?

Ans. नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में कॉफी की फसल उगाई जाती है।

Q. 23. अंगूर की खेती के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

Ans. अंगूर की खेती के लिए नासिक प्रसिद्ध है।

Q. 24. मूंगफली भारत में सबसे अधिक किस राज्य में उगाई जाती है?

Ans. मूंगफली भारत में सबसे अधिक गुजरात में उगाई जाती है।

Q. 25. चावल का उत्पादन सर्वाधिक किस राज्य में होता है?

Ans. चावल का उत्पादन सर्वाधिक पश्चिमी बंगाल में होता है।

Q. 26. भारत के किस राज्य में गेहूं की खेती नहीं की जाती हैं?
यह भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान भाग - 6

Ans. भारत के तमिलनाडु राज्य में गेहूं की खेती नहीं की जाती है।

Q. 27. किस फसल की कटाई व बुवाई में सबसे अधिक समय लगता है?

Ans. गन्ने की कटाई व बुवाई में सबसे अधिक समय लगता है।

Q. 28. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई?

Ans. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 में हुई।

Q. 29. भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans. भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में तीसरा स्थान है।

Q. 30. वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व क्षेत्र का योगदान कितना है?

Ans. वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व क्षेत्र का योगदान 19.9% हैं।

Q. 31. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत कितना है?

Ans. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत 70% है।

Q. 32. केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

Ans. केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान संस्थान हैदराबाद में स्थित है।

Q. 33. मक्का की खेती किस मौसम में की जाती है?

Ans. मक्का की खेती खरीफ के मौसम में की जाती है।

Q. 34. दुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय किसे जाता है?

Ans. दुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय डॉ. वर्गीज कुरियन को जाता है।

Q. 35. दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans. दुग्ध उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है।

Q. 36. भारत में सर्वोत्तम चाय कहां पैदा की जाती है?

Ans. भारत में सर्वोत्तम चाय दार्जिलिंग में पैदा की जाती है।

Q. 37. किस फसल के लिए पानी की अधिकता आवश्यक है किंतु जमाव नहीं?

Ans. चाय की फसल के लिए पानी की अधिकता आवश्यक है किंतु जमाव नहीं।

Q. 38. काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

Ans. काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य केरल है।

Q. 39. रेशे वाली फसलें कौन-कौन सी है?
यह भी पढ़ें  सामान्य कंप्यूटर ज्ञान प्रश्न उत्तर भाग - 8

Ans. रेशे वाली फसलें कपास, जूट तथा सन आदि है।

Q. 40. भारत में लंबे रेशे के कपास का आयात मुख्यतः कहां से होता है?

Ans. भारत में लंबे रेशे के कपास का आयात मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका से होता है।

Q. 41. दलहन उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे है?

Ans. दलहन उत्पादन में भारत का राजस्थान राज्य सबसे आगे है।

Q. 42. स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

Ans. स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल हैं।

Q. 43. तंबाकू उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans. तंबाकू उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।

Q. 44. भारत के जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौन सा है?

Ans. भारत के जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य पश्चिम बंगाल है।

Q. 45. भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन सा है?

Ans. भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।

Q. 46. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।

Q. 47. हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में कुल खाद्यान्न में किस की उत्पादकता में कमी आई?

Ans. हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में कुल खाद्यान्न में  दलहन एवं मोटे अनाज की उत्पादकता में कमी आई।

Q. 48. शुष्क भूमि के लिए सबसे अच्छी फसल कौन सी है?

Ans. शुष्क भूमि के लिए सबसे अच्छी फसल मूंगफली है।

Q. 49. बड़े पैमाने पर जूट की खेती किस नदी क्षेत्र में की जाती है?

Ans. बड़े पैमाने पर जूट की खेती हुगली नदी क्षेत्र में की जाती है।

Q. 50. झूम क्या है?

Ans. झूम कृषि का एक तरीका है।

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 13

Leave a Comment