सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 56

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 56 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 56

Q. 1. शहद की मक्खी के मोम में मुख्य रूप से क्या रहता है?

Ans. शहद की मक्खी के मोम में मुख्य रूप से मिरिसिल पामिटेट रहता है।

Q. 2. कार्नोबा मोम किससे प्राप्त किया जाता है?

Ans. कार्नोबा मोम ताड़ के पत्तों से प्राप्त किया जाता है।

Q. 3. कार्नोबा मोम में क्या होता है?

Ans. कार्नोबा मोम में मिरिसिल सेराटेट होता है।

Q. 4. स्पर्र्मेटी मोम किससे प्राप्त किया जाता है?

Ans. स्पर्र्मेटी मोम स्पर्म व्हेल से प्राप्त किया जाता है।

Q. 5. स्पर्र्मेटी मोम में क्या रहता है?

Ans. स्पर्र्मेटी मोम में सेटिका पारिटेट रहता है।

Q. 6. पैराफिन मोम किसका मिश्रण है?

Ans. पैराफिन मोम उच्च हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण है।

Q. 7. पैराफिन मोम किससे प्राप्त होता है?

Ans. पैराफिन मोम पेट्रोलियम से प्राप्त होता है।

Q. 8. प्लास्टिक किसे कहते हैं?

Ans. बहुत से असंतृप्त हाइड्रोकार्बन जैसे एथिलीन, प्रोपेलीन आदि बहुलीकरण की क्रिया के पश्चात जो उच्च बहुलक बनाते हैं, उसे प्लास्टिक कहा जाता है।

Q. 9. प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं।

Q. 10. प्राकृतिक प्लास्टिक किसे कहते हैं?

Ans. वह प्लास्टिक जो गर्म किए जाने पर मुलायम तथा ठंडा किए जाने पर कठोर हो जाता है, प्राकृतिक प्लास्टिक कहलाता है।

Q. 11. कृत्रिम प्लास्टिक किसे कहते हैं?

Ans. रासायनिक विधि से तैयार किए गए प्लास्टिक को कृत्रिम प्लास्टिक कहते हैं।

Q. 12. कृत्रिम प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. कृत्रिम प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं।

Q. 13. थर्मोप्लास्टिक क्या है?

Ans. थर्मोप्लास्टिक गर्म किए जाने पर मुलायम तथा ठंडा किए जाने पर कठोर हो जाता है।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस अधिवेशन : कब और कहाँ gk part 1
Q. 14. थर्मोप्लास्टिक का उदाहरण क्या क्या है?

Ans. पॉली विनाइल क्लोराइड, नायलॉन तथा टेफलोन थर्मोप्लास्टिक के उदाहरण है।

Q. 15. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक किसे कहते हैं?

Ans. वह प्लास्टिक जो पहली बार गर्म करने पर मुलायम हो जाता है और इसे इच्छित आकार में ढाल लिया जाता है तथा इसे पुनः गर्म करके मुलायम नहीं बनाया जा सकता है, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहलाता है।

Q. 16. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का उदाहरण क्या क्या है?

Ans. ग्लिप्टल, वीटल तथा बैकेलाइट इत्यादि थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के उदाहरण है।

Q. 17. रबड़ किस से प्राप्त होता है?

Ans. रबड़ भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों में पाए जाने वाले एक प्रकार के वृक्ष के दूध से प्राप्त होता है।

Q. 18. रबड़ भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों में पाए जाने वाले एक प्रकार के वृक्ष के दूध से प्राप्त होता है, इस दूध का क्या नाम है?

Ans. रबड़ भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों में पाए जाने वाले एक प्रकार के वृक्ष के दूध से प्राप्त होता है, इस दूध का नाम लेटेक्स हैं।

Q. 19. सबसे पहले रबड़ का प्रयोग किसमें किया गया था?

Ans. सबसे पहले रबड़ का प्रयोग पेंसिल के निशान मिटाने में किया गया था।

Q. 20. रबड़ के वृक्षों का मूल स्थान कहां है?

Ans. रबड़ के वृक्षों का मूल स्थान आमेजन नदी की द्रोणी हैं।

Q. 21. रबड़ कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. रबड़ दो प्रकार के होते हैं।

Q. 22. प्राकृतिक रबड़ किसे कहते हैं?

Ans. प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त रबड़ को प्राकृतिक रबड़ कहते हैं।

Q. 23. प्राकृतिक रबर किसका बहुलक है?

Ans. प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन का बहुलक है।

Q. 24. प्राकृतिक रबड़ का आणविक सूत्र क्या है?

Ans. प्राकृतिक रबड़ का आणविक सूत्र C5H8 है।

Q. 26. संश्लिष्ट रबड़ किसे कहते हैं?

Ans. कृत्रिम स्त्रोतों से प्राप्त रबड़ को संश्लिष्ट रबड़ कहते हैं।

Q. 27. कृत्रिम रबड़ के विकास का श्रेय किसको जाता है?

Ans. कृत्रिम रबड़ के विकास का श्रेय मैथ्यूस एवं हैरिस को जाता है।

Q. 28. संश्लिष्ट रबड़ किस प्रकार प्राप्त किया जाता है?

Ans. आइसोंप्रीन को सोडियम के साथ 60०C तापक्रम पर प्रतिक्रिया कराकर प्राकृतिक रबड़ के संदृश बहुलक प्राप्त किया जाता है, जिसे संश्लिष्ट रबड़ कहते हैं।

Q. 29. रेशे किसे कहते हैं?

Ans. वे श्रृंखला युक्त ठोस जिनकी लंबाई चौड़ाई की अपेक्षा सैकड़ों या हजारों गुना अधिक होती है, रेशे कहलाते हैं।

Q. 30. संश्लिष्ट रेशे किस से बने होते हैं?

Ans. संश्लिष्ट रेशे कई सरल अणुओं के संयोग सें बने बहुलक होते हैं।

Q. 31. संश्लिष्ट रेशे किसे कहते हैं?

Ans. कृत्रिम तरीके से प्रयोगशाला में तैयार किए गए रेशों को संश्लिष्ट रेशे कहते हैं।

Q. 32. संश्लिष्ट रेशों का उदाहरण क्या क्या है?

Ans. रेयान, नायलॉन तथा पॉलिएस्टर संश्लिष्ट रेशों का उदाहरण है।

Q. 33. नायलॉन शब्द किस से मिलकर बनाया गया है?

Ans. नायलॉन शब्द न्यूयॉर्क शहर के ‘NY’ और लंदन के ‘LON’ से मिलकर बनाया गया है।

Q. 34. नायलॉन किस प्रकार बनाया जाता है?

Ans. नायलॉन छोटे-छोटे कार्बनिक अणुओं के बहुलीकरण प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है।

Q. 35. मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया पहला रेशा कौन सा है?

Ans. मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया पहला रेशा नायलॉन है।

Q. 36. नायलॉन का निर्माण सर्वप्रथम कब किया गया था?

Ans. नायलॉन का निर्माण सर्वप्रथम 1935 में किया गया था।

Q. 37. नायलॉन से व्यापारिक स्तर पर महिलाओं के जुरावें कब बनाए गए थे?

Ans. नायलॉन से व्यापारिक स्तर पर महिलाओं के जुरावें 1939 में बनाए गए थे।

Q. 38. नायलॉन का उपयोग किस में होता है?

Ans. नायलॉन का उपयोग मछली पकड़ने के जाल में, पैराशूट के कपड़ों में, टायर तथा दांत ब्रश बनाने में होता है।

यह भी पढ़ें  मध्यप्रदेश gk मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर -भाग 1
Q. 39. रेयान किसे कहते हैं?

Ans. सेल्युलोज से बने कृत्रिम रेशे को रेयान कहते हैं।

Q. 40. रेयान बनाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

Ans. रेयान बनाने के लिए सेल्युलोज कागज के लुगदी या काष्ट का उपयोग किया जाता है।

Q. 41. रेयान किसके समान है?

Ans. रेयान रासायनिक दृष्टि से सूत के समान है।

Q. 42. रेयान का उपयोग किसमें होता है?

Ans. रेयान का उपयोग कपड़ा बनाने में, कालीन बनाने में तथा चिकित्सा क्षेत्र में जाली बनाने में होता हैं।

Q. 43. पॉलिएस्टर कहां विकसित किया गया था?

Ans. पॉलिएस्टर इंग्लैंड में विकसित किया गया था।

Q. 44. पॉलिएस्टर किसे कहते हैं?

Ans. इन रेंशों में अनेक एस्तर होते हैं, जिन्हें पॉलिएस्टर कहते हैं।

Q. 45. पॉलिएस्टर का उपयोग किसमें होता है?

Ans. पॉलिएस्टर का उपयोग कपड़े के रूप में, अग्निशमन में प्रयुक्त हौज पाइप में इत्यादि में होता है।

Q. 46. कार्बन फाइबर किस से बने होते हैं?

Ans. कार्बन फाइबर कार्बन परमाणुओं की लंबी श्रृंखला से बने होते हैं।

Q. 47. कार्बन फाइबर का निर्माण कैसे होता है?

Ans. कार्बन फाइबर का निर्माण संश्लिष्ट रेशों को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है, जिससे रेशें अपघटित होकर कार्बन फाइबर उत्पन्न करते हैं।

Q. 48. कार्बन फाइबर का उपयोग किसमें होता है?

Ans. कार्बन फाइबर का उपयोग अंतरिक्ष यान तथा खेलकूद की सामग्री बनाने में होता है।

Q. 49. विस्फोटक क्या होते हैं?

Ans. विस्फोटक ऐसे पदार्थ होते हैं, जिसके दहन पर अत्यधिक ऊष्मा और तीव्र ध्वनि पैदा होती है।

Q. 50. RDX का पूरा नाम क्या है?

Ans. RDX का पूरा नाम रिसर्च एंड देवप्ल्ड एक्सप्लोसिव हैं
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 56Ans. RDX का पूरा नाम रिसर्च एंड देवप्ल्ड एक्सप्लोसिव हैं

Leave a Comment