सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 50 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 50
Ans. शराब बनाने में इथाइल एल्कोहल का प्रयोग किया जाता है।
Ans. इथाइल एल्कोहल फलों व स्टार्चयुक्त अनाजों से प्राप्त किया जाता है।
Ans. औद्योगिक दृष्टि से इथाइल एल्कोहल का उत्पादन किण्वन विधि से किया जाता है।
Ans. इथाइल एल्कोहल का उपयोग जहाजों के इंधन के रुप में, पारदर्शक साबुन बनाने में तथा शराब आदि के निर्माण में किया जाता है।
Ans. मिथाइल एल्कोहल विषैला द्रव है।
Ans. मिथाइल एल्कोहल की गंध शराब जैसी होती है।
Ans. मिथाइल एल्कोहल के अधिक सेवन से व्यक्ति अंधा हो जाता है अथवा अधिक मात्रा में पी लेने पर उसकी मृत्यु हो जाती है।
Ans. मिथाइल एल्कोहल को सबसे पहले लकड़ी के भंजक आसवन से बनाया जाता है।
Ans. मिथाइल एल्कोहल का उपयोग इंधन के रूप में, कृत्रिम रंग बनाने में आदि के रूप में होता है।
Ans. इथिलीन ग्लाइकोल का दूसरा नाम डाईहाइड्रिक एल्कोहल है।
Ans. इथिलीन ग्लाइकोल का स्वाद मीठा होता है।
Ans. ठंडे प्रदेशों में हिमांक कम करने के लिए इथिलीन ग्लाइकोल उपयोग कारों के रेडिएटरों में होता है।
Ans. ग्लिसरोल ट्राईहाइड्रिक एल्कोहल श्रेणी का प्रमुख सदस्य है।
Ans. ग्लिसरोल का व्यापारिक नाम ग्लिसरीन है।
Ans. ग्लिसरोल मुक्त अवस्था में शक्कर के किण्वित घोल तथा रक्त में अल्प मात्रा में पाया जाता है।
Ans. ग्लिसरोल संयुक्त अवस्था में वसा तथा वनस्पति तेलों में उच्च कार्बनिक अम्ल में ईस्टर कें रूप में पाया जाता है।
Ans. ग्लिसरोल एक अति आर्द्रताग्राही पदार्थ है।
Ans. सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में ग्लिसरोल सांद्र नाइट्रिक अम्ल के साथ प्रतिक्रिया करके ग्लिसरीन ट्राईनाइट्रेट बनाता है।
Ans. TNG का पूरा नाम ट्राईनाइट्रो ग्लिसरीन है।
Ans. TNG एक शक्तिशाली विस्फोटक है।
Ans. TNG का उपयोग डायनामाइट एवं अन्य विस्फोटक बनाने में होता है।
Ans. ग्लिसराल का उपयोग जूतों की पॉलिश में, छापे की स्याही में, स्नेहक के रूप में तथा परिरक्षक के रूप में होता है।
Ans. इथर श्रेणी के सदस्यों में डाइइथाइल इथर सबसे महत्वपूर्ण है।
Ans. डाइइथाइल इथर को जर्मनी के एक चिकित्सक वैलेरियस कोरड्स ने बनाया था।
Ans. वैलेरियस कोरड्स ने डाइइथाइल इथर सोलहवीं शताब्दी में बनाया था।
Ans. वैलेरियस कोरड्स ने इथाइल एल्कोहल को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करके बनाया था।
Ans. विलियमसन संश्लेषण विधि द्वारा डाइइथाइल इथर को सर्वप्रथम विलियमसन नें संश्लेषित किया था।
Ans. क्लोरोफॉर्म से अच्छा निश्चेतक डाइइथाइल इथर हैं।
Ans. क्लोरोफॉर्म की खोज लिबिग नें की।
Ans. क्लोरोफॉर्म की खोज 1831 में हुई।
Ans. श्र्वास के साथ क्लोरोफॉर्म का वाष्प लेने से बेहोशी होती है।
Ans. क्लोरोफॉर्म का उपयोग निश्चेतक के रूप में होता है।
Ans. आयोडोफार्म पीले रंग का होता है।
Ans. आयोडोफार्म तीव्र कीटाणुनाशक पदार्थ है।
Ans. आयोडोफार्म का उपयोग जीवाणुनाशक की तरह दवा में होता है।
Ans. पायरीन का दूसरा नाम कार्बन टेट्राक्लोराइड है।
Ans. पायरीन बिजली में लगी आग बुझाने के काम आता है
Ans. यूरिया सर्वप्रथम मूत्र से प्राप्त हुआ।
Ans. सर्वप्रथम यूरिया 1773 में प्राप्त हुआ।
Ans. प्रयोगशाला में संश्लेषित किया गया पहला कार्बनिक यौगिक यूरिया है।
Ans. यूरिया में 46% नाइट्रोजन पाया जाता है।
Ans. यूरिया रंगहीन, गंधहीन पदार्थ है।
Ans. यूरिया का उपयोग उर्वरक के रूप में, नाइट्रोजन गैस में, बेरोनल दवा बनाने में तथा यूरिया प्लास्टिक बनाने में होता है।
Ans. फार्मल्डिहाइड का 40% तनु विलयन फोर्मेलीन कहलाता है।
Ans. फोर्मेलीन उत्तम परिरक्षक के रूप में हो पाया जाता है।
Ans. फार्मिक अम्ल का दूसरा नाम मोनो कार्बोक्सिलिक अम्ल हैं।
Ans. फार्मिक अम्ल मोनो कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रेणी का प्रथम सदस्य है।
Ans. फॉर्मिक अम्ल लाल चींटी तथा मधुमक्खी में पाया जाता है।
Ans. फार्मिक अम्ल सर्वप्रथम लाल चींटी को जल के साथ स्त्रावित करके बनाया गया था।
Ans. लेटिन भाषा में चींटी का नाम फॉर्मिकस है।
Over More GK questions-
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-49
- यंत्रों के अविष्कारिक देश {भाग 3} | यंत्रों के अविष्कारक देश से संबंधित gk
- यंत्रों के अविष्कारिक देश {भाग 2} | यंत्रों के अविष्कारक देश से संबंधित gk
- यंत्रों के अविष्कारिक देश {भाग 1} | यंत्रों के अविष्कारक देश से संबंधित gk
- विभिन्न यंत्रों के अविष्कारिक वर्ष {भाग 6} | विभिन्न यंत्रों के अविष्कारक वर्ष से संबंधित gk