खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 1

खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 1 | IIT  मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT मैं पूछे जाने वाले खगोल विज्ञान के प्रश्न उत्तर | इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाने वालेखगोल विज्ञान के प्रश्न उत्तर |

खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 1

Q. 1. सौरमंडल आकाशगंगा के किस इलाके में स्थित है?

Ans. सौरमंडल आकाशगंगा के बाहरी इलाके में स्थित है।

Q. 2. सौरमंडल किसकी परिक्रमा करता है?

Ans.सौरमंडल आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करता है।

Q. 3 .सौरमंडल को आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?

Ans.सौरमंडल को आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में22.5 से 25 करोड़ वर्ष लगता है।

Q. 4. आकाशगंगा क्या है?

Ans. आकाशगंगा उस स्थल विशेष की संज्ञा हैजिसमें पृथ्वी और हमारा सौरमंडल स्थित है।

Q. 5. आकाशगंगा के क्या पर्याय हैं?

Ans. आकाशगंगा के पर्याय हैं-मिल्की वे, क्षीरमार्ग या मंदाकिनी और गैलेक्सी।

Q. 6. आकाश गंगा किसे कहते हैं?

Ans. तारों के समूह को आकाशगंगा कहते हैं।

Q. 7. आकाशगंगा में तारों की संख्या लगभग कितनी है?

Ans. आकाशगंगा में100 अरब से 400 अरब के बीच तारे हैं।

Q. 8. आकाशगंगा की आकृति कैसी होती है?

Ans.आकाशगंगा की आकृति सर्पिल होती है।

Q. 9.गैलेक्सी शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?

Ans. गैलेक्सी शब्द का मूल यूनानी भाषा का ‘गाला’ शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ दूध होता है।

Q. 10. दुग्ध मेखला किसे कहते हैं?

Ans.हमारी पृथ्वी की अपनी एक आकाशगंगा मंदाकिनी है जिसे दुग्ध मेखला कहते हैं।

Q. 11. आकाशगंगा का व्यास मान कितना है?

Ans. आकाशगंगा का व्यास मान 100000 प्रकाश वर्ष है।

Q. 12.आकाशगंगा में कितने प्रकार के तारों की श्रेणी है?

Ans.आकाशगंगा में तीन प्रकार के तारों की श्रेणी है।

यह भी पढ़ें  खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 3
Q. 13.आकाशगंगा में पहली श्रेणी में कौन से तारे आते हैं?

Ans.पहली श्रेणी में वे तारे आते हैं जो आकाशगंगा के सर्पिलो और नाभि में स्थित है।

Q. 14. हमारे पड़ोसी गैलेक्सी एंड्रोमेडा की आकृति कैसी है?

Ans.हमारे पड़ोसी गैलेक्सी एंड्रोमेडा की आकृति सर्पिलाकार‌ है।

Q. 15. इकसिंगा छल्ला किसे कहते हैं?

Ans. मुख्य भुजा के बाहर एक अन्य गैलेक्सी से अरबू सालों के काल में छीने गए तारों का छल्ला है, जिसे इकसिंगा छल्ला कहते हैं।

Q. 16. सूर्य से कितने प्रकाश वर्ष दूर हमारी आकाशगंगा का केंद्र है?

Ans.सूर्य से 32000 प्रकाश वर्ष दूर हमारी आकाशगंगा का केंद्र है।

Q. 17.आकाशगंगा के चटपटे चक्र का व्यास लगभग कितना है?

Ans.आकाशगंगा के चपटे चक्र का व्यास 100000 प्रकाश वर्ष है।

Q. 18. आकाशगंगा की मोटाई कितनी है?

Ans. आकाशगंगा की मोटाई 1000 प्रकाश वर्ष है।

Q. 19. 2008 तक आकाशगंगा की कितनी मुख्य भुजाएं मानी जाती है?

Ans. 2008 तक आकाशगंगा के चार मुख्य भुजाएं मानी जाती हैं।

Q. 20.हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के किस भुजा पर स्थित है?

Ans. हमारा सौरमंडल शिकारी हंस भुजा पर स्थित है।

Q. 21. आकाशगंगा के परसियस भुजा का रंग कैसा है?

Ans. आकाशगंगा के परसियस भुजा का रंग नीला है।

Q. 22.आकाशगंगा के नोरम भुजा और बाहरी भुजा का रंग कैसा है?

Ans.आकाशगंगा के नोरम भुजा और बाहरी भुजा का रंग जमुनी है।

Q. 23. आकाशगंगा के स्कूटम सन्टारस भुजा का रंग कैसा है?

Ans. आकाशगंगा के स्कूटम सन्टारस भुजा का रंग हरा है।

Q. 24. कैरीना सैजिटेरियस भुजा का रंग कैसा है?

Ans. कैरीना सैजिटेरियस भुजा का रंग गुलाबी है।

Q. 25.ओरायन सिग्नस भुजा का रंग कैसा होता है?

Ans.ओरायन सिग्नस भुजा का रंग नारंगी होता है।

यह भी पढ़ें  सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 10
Q. 26. 2008में किस वैज्ञानिक ने अपने अनुसंधान में घोषित किया कि आकाशगंगा की केवल दो भुजाएं होती है?

Ans.2008 में रॉबर्ट बांजिमिन ने घोषित किया कि आकाशगंगा की दो मुख्य भुजाएं होती है।

Q. 27. आकाशगंगा के केंद्र का बनावट कैसा है?

Ans.आकाशगंगा का केंद्र वास्तव में गोली से अधिक खींचा हुआ एक डंडानुमा है।

Q. 28. आकाशगंगा की आयु कितनी है?

Ans. आकाशगंगा की आयु 13.2 अरब साल है।

Q. 29. निहारिका किसे कहते हैं?

Ans.आकाश में जो निहारवत् तारों‌ के पुंज दिखाई देते हैं, उन्हें ही निहारिका कहते हैं।

Q. 30. सामान्यता आकाश में कितनी निहारिकाएं स्पष्ट दिखाई देती है?

Ans. सामान्यता आकाश में दो निहारिकाएं स्पष्ट दिखाई देती है।

Q. 31. ग्रहीय निहारिका किसे कहते हैं?

Ans. जो निहारिकाएं ग्रहों के सदृश गोलाकार होती है उन्हें ग्रहीय निहारिका कहते हैं।

Q. 32.ग्रहीय निहारिका का व्यास कितना होता है?

Ans. ग्रहीय निहारिका का व्यास लगभग 7 खराब मील के आसन्न होता है।

Q. 33.एक निहारिका पुंज में लगभग कितनी निहारिका होती है?

Ans.एक निहारिका पुंज में 200 से 500 तक निहारिकाएं होती है।

Q. 34. निहारिकाओ का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है?

Ans. निहारिकाओ का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में एक करोड़ वर्ष लगता है।

Q. 35. सौरमंडल किसे कहते हैं?

Ans.सूर्य का परिवार ही सौर परिवार का नाता है इसी को सौरमंडल कहते हैं।

Q. 36. इस ब्रह्मांड में कितने सूर्य हैं?

Ans. ब्रह्मांड में असंख्य सूर्य हैं।

Q. 37. ब्रह्मांड में कितने सौर परिवार हैं?

Ans. ब्रह्मांड में असंख्य सौर परिवार हैं।

Q. 39. सूर्य के कितने ग्रह हैं?

Ans. सूर्य के 8 ग्रह हैं।

Q. 40. ग्रह किसे कहते हैं?

Ans.वह पिंड जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है उसे ग्रह कहते हैं।

Q. 41.आकाशगंगा के केंद्र से कितनी दूर हमारा सौर परिवार स्थित है?

Ans. आकाशगंगा के केंद्र से 30,000 से 33000 प्रकाश वर्ष दूर हमारा सौर परिवार स्थित है।

Q. 42. प्लेनेट किस शब्द से निकला है?

Ans. प्लेनेट ग्रीक शब्द प्लेनेटेस से निकला है।

Q. 43. ग्रहों का विभाजन किस रूप में किया गया है?

Ans.ग्रहों का विभाजन आंतरिक और बाह्य ग्रह के रूप में किया गया है।

Q. 44. आंतरिक ग्रह की श्रेणी में कौन-कौन से ग्रह आते हैं?

Ans. बुध ,शुक्र, पृथ्वी, मंगल आंतरिक ग्रह की श्रेणी में आते हैं।

Q. 45. बाह्य ग्रह की श्रेणी में कौन-कौन से ग्रह आते हैं?

Ans. वृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण बाह्य ग्रह की श्रेणी में आते हैं।

Q. 46.आंतरिक ग्रहों में सबसे बड़ी ग्रह कौन सी है?

Ans.पृथ्वी आंतरिक ग्रहों में सबसे बड़ी और घनी है।

Q. 47. सभी आंतरिक ग्रह किस पदार्थ से बने हैं?

Ans. सभी आंतरिक ग्रह चट्टानों से बने हैं।

Q. 48. पार्थिव ग्रह किसे कहते हैं?

Ans. आंतरिक ग्रह को पार्थिव ग्रह कहते हैं।

Q. 49. आंतरिक ग्रह को पार्थिव ग्रह क्यों कहा जाता है?

Ans.आंतरिक ग्रह को पार्थिव ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह ग्रह पृथ्वी के समान है।

Q. 50. आंतरिक ग्रह में किसके उपग्रह हैं?

Ans.आंतरिक ग्रहों में सिर्फ पृथ्वी और मंगल के उपग्रह हैं।

Over more GK Questions-

खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 1

Leave a Comment