विश्व का भूगोल gk part 22

विश्व का भूगोल gk part 22 |विश्व का भूगोल हिंदी में | Geography of World in Hindi |SSC में पूछे जाने वाले सामान्य भूगोल के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | सामान्य भूगोल के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

विश्व का भूगोल gk part 22

Q. 1. कृष्णा डेल्टा से गोदावरी डेल्टा तक का तट क्या कहलाती है?

Ans. कृष्णा डेल्टा से गोदावरी डेल्टा तक का तट गोलकुंडा तट कहलाता है।

Q. 2 . भारत की कौन-सी नदी विन्ध्या एवं सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच से होकर बहती है ?

Ans. नर्मदा नदी विंध्या एवं सतपुरा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच से होकर गुजरती है।

Q. 3. भारत का सबसे पहला जैवमण्डलीय आरक्षित क्षेत्र कहाँ स्थापित हुआ ?

Ans. भारत का सबसे पहला जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र नीलगिरी में स्थापित हुआ।

Q. 4. अलेप्पी’ बंदरगाह भारत के किस राज्य में स्थित है?

Ans.अलेप्पी’ बंदरगाह भारत के केरल राज्य में स्थित है।

Q. 5. विश्व मौसम संगठन का कार्यालय कहाँ है ?

Ans.विश्व मौसम संगठन का कार्यालय जेनेवा है ।

Q. 6. कलपक्कम’ और `तारापुर’ क्रमशः कहाँ स्थित हैं ?

Ans.कलपक्कम’ और `तारापुर’ क्रमशः तमिलनाडु और महाराष्ट्र स्थित हैं ।

Q. 7. बेलाडीला (छत्तीसगढ़) किस अयस्क के लिए प्रसिद्ध है ?

Ans.बेलाडीला (छत्तीसगढ़) लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है ।

Q. 8. नंदी हिल्स’ किस शहर के पास बसा है ?

Ans.नंदी हिल्स’ बंगलुरु शहर के पास बसा है ।

Q. 9. विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक देश कौन-सा है ?

Ans.विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक देश जायरे है ।

Q. 10. `इराक’ का पुराना नाम क्या है ?

Ans.`इराक’ का पुराना नाम मेसोपोटामिया है ।

Q. 11. नियाग्रा प्रपात’ कहाँ है ?

Ans.नियाग्रा प्रपात’संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में है ।

Q. 12. वारसा’ किस देश की राजधानी है ?

Ans.वारसा’पोलैंड देश की राजधानी है ।

Q. 13. कुण्डा परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है ?

Ans.कुण्डा परियोजना’तमिल नाडु राज्य से संबंधित है ।

Q. 15. अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी क्या है?

Ans. अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर है।

Q. 16.  फ्रांस तथा जर्मनी के बीच कौन-सी रेखा है ?

Ans. फ्रांस तथा जर्मनी के बीच मेगीना़ट रेखा है ।

Q. 17. `अर्द्धरात्री के सूर्य की भूमि’ किस देश को कहा जाता है?

Ans.`अर्द्धरात्री के सूर्य की भूमि’ नार्वे देश को कहा जाता है।

Q. 18. सर्वप्रथम किस विद्वान ने पृथ्वी को मापा?

Ans. सर्वप्रथम थेल्स ने पृथ्वी को मापा।

Q. 19. भोपाल के भारत भवन का डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुकार का क्या नाम था?

Ans. भोपाल के भारत भवन का डिजाइन करने वाले वास्तुकार का नाम चार्ल्स कोरिया है।

Q. 20. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

Ans. मृदा की अम्लीयता कि समस्या को दूर करने के लिए चुना का प्रयोग किया जाता है।

Q. 21. विश्व में सर्वाधिक चौड़ी महाद्वीपीय मग्न तट किस महासागर में स्थित है?

Ans. विश्व में सर्वाधिक चौड़ी महाद्वीपीय मग्न  तट अटलांटिक महासागर में स्थित है।

Q. 22.प्लैंकटन’ का विकास कहाँ सर्वाधिक होता है ?

Ans. ठंडी एवं गर्म जलधाराओ के मिलन स्थल पर।

Q. 23.पृथ्वी के वर्णन के लिए सर्वप्रथम `ज्योग्राफी’ शब्द का प्रयोग किसने किया था ?

Ans.पृथ्वी के वर्णन के लिए सर्वप्रथम `ज्योग्राफी’ शब्द का प्रयोग इरेटोस्थनीज ने किया था ।

Q. 24. बरमूदा त्रिकोण कहां अवस्थित है?

Ans.बरमूदा त्रिकोण उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है।

Q. 25.सर्वप्रथम किस मानचित्रकार ने प्रक्षेप में स्थानों को उनके अक्षांश व देशान्तरों के अनुसार प्रदर्शित किया था ?

Ans.सर्वप्रथम मेरीनस मानचित्रकार ने प्रक्षेप में स्थानों को उनके अक्षांश व देशान्तरों के अनुसार प्रदर्शित किया था ।

Q. 26.संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर उठने वाली तूफानी चक्रवात को क्या कहा जाता है ?

Ans.संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर उठने वाली तूफानी चक्रवात को टोरनैडो कहा जाता है ।

यह भी पढ़ें  गुप्त साम्राज्य के महत्वपूर्ण gk part 1
Q. 27.महासागरों में स्थल की पर्वत श्रेणियों जैसी संकरी और लम्बी पर्वत श्रेणियों को क्या कहते हैं ?

Ans.महासागरों में स्थल की पर्वत श्रेणियों जैसी संकरी और लम्बी पर्वत श्रेणियों को जलमग्न कटक कहते हैं।

Q. 28.. आंतरिक हिमालय की प्रमुख चोटी `कंचनजंगा’ की ऊँचाई कितनी है ?

Ans.. आंतरिक हिमालय की प्रमुख चोटी `कंचनजंगा’ की ऊँचाई 8598 मीटर है ।

Q. 29. श्रीलंका में कॉपी की कृषि किस रोग के कारण बंद कर दी गई?

Ans. श्रीलंका में कॉफी की कृषि पर्ण किट्ट रोग के कारण बंद कर दी गई।

Q. 30. विश्व में इंधन कास्ठ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

Ans. विश्व में इंधन कास्ठ का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है।

Q. 31. ब्राजील में विशाल कहवा बागानों को क्या कहा जाता है?

Ans. ब्राजील में विशाल कहवा बागानों को फजेंडा कहा जाता है।

Q. 32. पूरे विश्व में भारत का सब्जी में स्थान कौन सा है?

Ans. पूरे विश्व में भारत का सब्जी में स्थान द्वितीय है।

Q. 33. मूंगफली कहां की प्रमुख फसल है?

Ans. मूंगफली गौंबिया की प्रमुख फसल है।

Q. 34. विश्व का चीनी का कटोरा किसे कहा जाता है?

Ans. विश्व का चीनी का कटोरा क्यूबा को कहा जाता है।

Q. 35. संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश कौन सा है?

Ans. संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश श्रीलंका है।

Q. 36. सर्वाधिक सघन खेती कहां प्रचलित है?

Ans. सर्वाधिक सघन खेती जापान में प्रचलित है।

Q. 37. विश्व के प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

Ans. विश्व के प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश थाईलैंड है।

Q. 38. कौनसा विश्व का द्वितीयं वृहतम कहवा निर्यातक देश है?

Ans. विश्व का द्वितीय बृहत् कहवा निर्यातक देश कोलंबिया है।

Q. 39. विश्व में कुल कहवा उत्पादन के प्रतिशत की दृष्टि से शीर्षस्थ देश कौन सा है?

Ans. विश्व में कुल कहवा उत्पादन के प्रतिशत की दृष्टि से शीर्षस्थ देश ब्राजील है।

यह भी पढ़ें  बिहार सामान्य ज्ञान भाग - 19
Q. 40. विश्व का चीनी का भंडार कौन सा देश जाना जाता है?

Ans. विश्व का चीनी का भंडार क्यूबा जाना जाता है।

Q. 41. मूंगफली का मूल स्थान क्या है?

Ans. मूंगफली का मूल स्थान ब्राजील है।

Q. 42. जेली बनाने किस फल का उपयोग सर्वाधिक उपयुक्त है?

Ans. जेली बनाने हेतु अमरूद का प्रयोग सर्वाधिक उपयुक्त है।

Q. 43. विश्व के फल उत्पादन में भारत का क्या स्थान है?

Ans. विश्व के फल उत्पादन में भारत का 15% स्थान है।

Q. 44. संसार में गेहूं तथा चावल दोनों का अग्रगण्य उत्पादक देश कौन सा है?

Ans. संसार में गेहूं तथा चावल दोनों का अग्रणी उत्पादक देश चीन है।

Q. 45. किस देश समूह में मक्का मुख्य रूप से भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है?

Ans. मध्य अफ्रीका में मक्का मुख्य रूप से भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है।

Q. 46. विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

Ans. विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश ब्राजील है।

Q. 47. विश्व में कहवा के दो अग्रणी उत्पादक देश कौन कौन से हैं?

Ans. ब्राजील तथा वियतनाम विश्व में कहवा के दो अग्रणी उत्पादक देश है।

Q. 48. विश्व में चुकंदर के 2 सबसे बड़े उत्पादक देश कौन से हैं?

Ans. फ्रांस एवं रूस विश्व में चुकंदर के 2 सबसे बड़े उत्पादक देश है।

Q. 49. कौन सा देश पशु चारण के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

Ans. अर्जेंटीना देश पशु चारण के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

Q. 50. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो बड़े उत्पादक देश कौन से हैं?

Ans. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के 2 बड़े देश थाईलैंड एवं इंडोनेशिया हैं। 

Over more GK questioins-

विश्व का भूगोल gk part 22

Leave a Comment