
नमस्कार दोस्तों आज में आप सभी को सभी एक्साम्स के लिए महत्वपूर्ण GK Questions प्रश्नो का प्रैक्टिस सेट (14) लेकेर आया हु यह सभी प्रश्न आने वाले सभी एक्साम्स के लिए अति महत्वपूर्ण हे आप सभी ऑनलाइन टेस्ट जरूर दे जिससे आप सभी को ये सभी प्रश्न आसानी से याद हो जाए |
दोस्तों आप GK में अच्छा स्कोर करना चाहते हो तो सही वेबसाइट पे आय हो हम अपनी वेबसइट पे Gk QUESTIONS के टेस्ट प्रोवाइड करते हे और साथ में ऑनलाइन टेस्ट भी जिसे सभी स्टूडेंट को प्रश्नो को याद करने में आसानी हो |
अगर आप टेस्ट में अच्छा स्कोर करना चाहते हो तो निचे दिए गए प्रश्नो को पढ़ सकते हो उसी को हमने ऑनलाइन टेस्ट में प्रोवाइड किया हे |
समान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट (14) से सम्बंधित 15+ महत्वपूर्ण प्रश्नो का Online Test | Most Important GK Questions For All Exams
इतिहास GK QUESTIONS | Click Here |
भुगोल GK QUESTIONS | Click Here |
सामान्य विज्ञान GK QUESTIONS | Click Here |
राजनीती GK QUESTIONS | Click Here |
कंप्यूटर GK QUESTIONS | Click Here |
समान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट (14) से सम्बंधित 15+ महत्वपूर्ण प्रश्नो का Online Test | Most Important GK Questions For All Exams
Q. विज्ञान प्रयोगशाला में एक क्रियाकलाप करते समय एक छात्र की शर्ट पर दाग लग गया। दाग को हटाने के लिए उसे किस रसायन का उपयोग करना चाहिए?
A. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
B. सोडियम कार्बोनेट
C. सोडियम क्लोराइड
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
Ans: B
सोडियम कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (Na2CO3) है
सोडियम कार्बोनेट को ‘धोवन सोडा’ या ‘धोने का सोडा’ भी कहते हैं।
Q. रक्त का इनमें से कौन सा घटक प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है, और कीटाणुओं से लड़ने में शरीर की मदद करता है?
A. लाल रक्त कणिकाएं
B. श्वेत रक्त कणिकाएं
C. रक्त प्लाज़्मा
D. रक्त प्लेटलेट्स
Ans: B
श्वेत रक्त कोशिकायें (WBC), या श्वेताणु या ल्यूकोसाइट्स , शरीर की संक्रामक रोगों और बाह्य पदार्थों से रक्षा करने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकायें हैं।
Q. कीटों में गैस के विनिमय के लिए वायु नलियों का एक जाल होता है। इन्हें __ कहा जाता है।
A. धमनियां
B. श्वासप्रणाल
C. केशिकाएं
D. श्वासरंध्र
Ans: B
श्वसन तंत्र या ‘श्वासोच्छ्वास तंत्र’ में सांस संबंधी अंग जैसे नाक, स्वरयंत्र (Larynx), श्वासनलिका (Wind Pipe) और फुफ्फुस (Lungs) आदि शामिल हैं। शरीर के सभी भागों में गैसों का आदान-प्रदान इस तंत्र का मुख्य कार्य है।
Q. बृहदारण्यक, मुंडक और तैत्तिरीय निम्नलिखित में से किस श्रेणी के धार्मिक ग्रंथों के उदाहरण हैं?
A. पुराण
B. महाकाव्य
C. उपनिषद
D. जातक कथा
Ans: C
उपनिषद् हिन्दू धर्म के महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ हैं ये वैदिक वाङ्मय के अभिन्न भाग हैं | ये संस्कृत में लिखे गये हैं।
Q. भारत का चुनाव आयोग (ECI) देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी है और भारतीय संविधान के __ में इस संस्था से संबंधित प्रावधान संरक्षित हैं।
A. अनुच्छेद 101
B. अनुच्छेद 356
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 352
Ans: C
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार संसद, राज्य विधानमंडल , राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के पदों के निर्वाचन के संचालन लिए, निर्देशन व नियंत्रण के जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी। यह एक स्थायी व स्वतंत्र निकाय है ।
Q. 1878 के वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को वायसराय _ के कार्यकाल के दौरान निरस्त कर दिया गया था।
A. लॉर्ड लैंसडाउन
B. लॉर्ड डफरिन
C. लॉर्ड रिपन
D. लॉर्ड नॉर्थब्रुक
Ans: C
वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम लार्ड लिट्टन के कार्यकाल में पारित किया गया था। इस अधिनियम के द्वारा प्रेस की आजादी को सीमित किया गया था। यह अधिनियम 14 मार्च, 1878 को पारित किया गया था। लार्ड रिपन ने इस अधिनियम को निरस्त किया था।
Q. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संशोधन 1993 में नगरपालिका सरकारों को संवैधानिक रूप से मान्यता देने के लिए अधिनियमित किया गया था?
A. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1990
B. 72वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
C. 71वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1988
D. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992
Ans: D
74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने नगर पालिकाओं को संवैधानिक मान्यता दी। 1992 के 74वें संशोधन अधिनियम ने भारत के संविधान में एक नया भाग IX-A जोड़ा, जिसे ‘नगर पालिका’ कहा जाता है।
Q. भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक राज्य की प्रत्येक विधान सभा, जब तक कि जल्द ही भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियत तिथि से ___ तक जारी रहेगी।
A. दो साल
B. पांच साल
C. छः साल
D. तीन साल
Ans: B
भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक राज्य की प्रत्येक विधान सभा, जब तक कि जल्द ही भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियत तिथि से पांच वर्ष तक जारी रहेगी।
Q. ‘लूर’ भारत के किस राज्य का लोक नृत्य है?
A. मणिपुर
B. केरल
C. कर्नाटक
D. हरियाणा
Ans: D
लूर हरियाणा का एक लोकप्रिय नृत्य रूप है, जो मुख्य रूप से बांगर और बागर क्षेत्रों में किया जाता है। यह वसंत के मौसम के आगमन और रबी फसलों की बुवाई का संकेत देता है।
Q. निम्नलिखित में से किस फसल को उगने में लगभग एक वर्ष का समय लगता है?
A. चावल
B. गन्ना
C. मटर
D. खीरा
Ans: B
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि के उपोष्णकटिबंधीय राज्यों में गन्ना आम तौर पर परिपक्व होने में एक वर्ष लेता है । किस्म और बुवाई के समय के आधार पर इसे परिपक्व होने में लगभग 12 से 18 महीने लगते हैं। सामान्य तौर पर जनवरी से मार्च रोपण की अवधि है और दिसंबर से मार्च कटाई की अवधि है।
Q. कादरी गोपालनाथ का संबंध निम्न में से किससे है ?
A. सितार
B. तबला
C. सैक्सोफोन
D. बांसुरी
Ans: C
सैक्सोफोन एक प्रकार का सिंगल-रीड वुडविंड इंस्ट्रूमेंट होता है, जो आमतौर पर पीतल से बना होता है कादरी गोपालनाथ का संबंध निम्न में से सैक्सोफोन है
Q. _ में लिंग गुणसूत्रों का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है।
A. मानव मादाओं
B. सांपों
C. स्टारफिश
D. मानव नरों
Ans: A
मानव मादाओं में लिंग गुणसूत्रों का एक पूर्ण युग्म मौजूद होता है। मनुष्य में 22 युग्म अलिंगसूत्र और एक युग्म लिंग गुणसूत्र (X और Y) होते हैं। मनुष्य में 23 युग्म गुणसूत्र होते हैं – 22 युग्म क्रमांकित गुणसूत्र, जिन्हें अलिंगसूत्र कहा जाता है, और एक युग्म लिंग गुणसूत्र, X और Y।
Q. लोकपावनी और भवानी, ___ नदी की सहायक नदियां हैं।
A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. कावेरी
Ans: D
लोकपावनी और भवानी कावेरी की सहायक नदी है। भवानी नदी पश्चिमी घाट की नीलगिरी पहाड़ियों से निकलती है, केरल में साइलेंट वैली नेशनल पार्क में प्रवेश करती है और वापस तमिलनाडु की ओर बहती है।
कावेरी की अन्य सहायक नदियाँ हैं शिमशा, हेमवती, अर्कवती, होन्नुहोल, लक्ष्मण तीर्थ, काबीनी, लोकपावनी, नोय्याल और अमरावती नदी।
Q. भारत की कोविड-19 (COVID-19) की विषय विशेषज्ञ समिति ने मई 2021 में 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में चरण II/III नैदानिक परीक्षण के लिए इनमें से किस टीके की सिफारिश की है?
A. कोवैक्सिन
B. कोविशील्ड
C. कॉर्बेवैक्स
D. स्पुतनिक लाइट वैक्सीन
Ans: A
Q. निम्नलिखित में से किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?
A. नीरज चोपड़ा
B. ज्वाला गुट्टा
C. विराट कोहली
D. मैरी कॉम
Ans: A
नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया
राष्ट्रपति कोविंद ने 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया, 12 को खेल रत्न, 35 को मिला अर्जुन अवॉर्ड
मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।
पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया
समान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट (14) से सम्बंधित 15+ महत्वपूर्ण प्रश्नो का Online Test | Most Important GK Questions For All Exams
इतिहास GK QUESTIONS | Click Here |
भुगोल GK QUESTIONS | Click Here |
सामान्य विज्ञान GK QUESTIONS | Click Here |
राजनीती GK QUESTIONS | Click Here |
कंप्यूटर GK QUESTIONS | Click Here |
में आशा करता हु आप सभी को सभी को टेस्ट पसंद आया होगा दोस्तों आप हमारे टेलीग्राम चैनल को भी फॉलो जरूर करे आप फॉलो करके डेली ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हो हम वहा डेली ऑनलाइन टेस्ट प्रोवाइड करते हे
अंतिम शब्द
दोस्तों अगर आप सभी को टेस्ट पसंद आया होगा तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे जिससे हमे हेल्प मिल सके और हम ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट की हेल्प कर सके दोस्तों धन्यबाद