गणित प्रश्नोत्तरी gk part 1

गणित प्रश्नोत्तरी gk part 1 | IIT  मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाने वाले विज्ञान के प्रश्न उत्तर |

गणित प्रश्नोत्तरी gk part 1

Q. 101. शीर्षाभिमुख कोण किसे कहते हैं?Ans.कोण के माप के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं।Q. 101. शीर्षाभिमुख कोण किसे कहते हैं?

Ans.दो कोणों को शीर्षाभिमुख कोण युग्म कहते हैंयदि उनकी भुजाएं विपरीत किरणों के दो युग्म हो।

Q. 102.जब दो रेखाएं एक दूसरे को काटती है तो शीर्षाभिमुख कोण क्या होता है?

Ans. जब दो रेखाएं एक दूसरे को काटती है तो शीर्षाभिमुख कोण बराबर होते हैं।

Q. 103. लंब किसे कहते हैं?

Ans. दो रेखाएं एक दूसरे पर लंब कहलाती है यदि उनके बीच का कोण 90 डिग्री हो।

Q. 104. लंब समद्विभाजक किसे कहते हैं?

Ans. यदि एक रेखा किसी रेखाखंड पर लंब हो और रेखाखंड को दो बराबर भागों में बांटे तो वह रेखा लंब समद्विभाजक कहलाता है।

Q. 105.अर्द्धक किसे कहते हैं?

Ans. यदि एक रेखा किसी दो बराबर भागों में बांटे तो वह रेखा अर्द्धक कहलाता है।

Q. 106. डिग्री या अंश किसे कहते हैं?

Ans.एक समकोण को 90 बराबर भागों में विभाजित किया जाता है जिसे डिग्री या अंश कहते हैं।

Q. 107. मिनट किसे कहते हैं?

Ans.प्रत्येक डिग्री को 60 बराबर भागों में बांटा जाता है, जिसे मिनट कहते हैं।

Q. 108. सेकंड किसे कहते हैं?

Ans.प्रत्येक मिनट को 60 बराबर भागों में बांटा जाता है जिससे सेकेंड कहते हैं।

Q. 109. ग्रेड किसे कहते हैं?

Ans.एक समकोण को 100 बराबर भागों में बांटा जाता है जिसे ग्रेड कहते हैं।

Q. 110. रेडियन किसे कहते हैं?

Ans. किसी वृत्त के चाप के द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण का माप रेडियन के बराबर होता है।

Q. 111. बहुभुज किसे कहते हैं?

Ans. एक ज्यामितीय आकृति जो कम से कम तीन रेखाखंडों से घिरा हुआ हो, बहुभुज कहलाता है।

यह भी पढ़ें  विश्व के प्रसिद्ध स्थानों के देश से सम्बंधित gk
Q. 112. उत्तल बहुभुज किसे कहते हैं?

Ans.यदि किसी बहुभुज का प्रत्येक कोण 180 डिग्री से छोटा हो तो उसे उत्तल बहुभुज कहते हैं।

Q. 113. अवतल बहुभुज किसे कहते हैं?

Ans. यदि किसी बहुभुज का कम से कम एक कोण 180 डिग्री से ज्यादा हो उसे अवतल बहुभुज कहते हैं।

Q. 114. समबहुभुज किसे कहते हैं?

Ans. यदि किसी बहुभुज के सभी भुजा एवं कोण बराबर हो तो वह बहुभुज सम बहुभुज कहलाता है।

Q. 115. विषम बहुभुज किसे कहते हैं?

Ans. यदि किसी बहुभुज की कोई भी भुजा बराबर नहीं हो तो वह बहुभुज विषम बहुभुज कहलाता है।

Q. 116. विकर्ण किसे कहते हैं?

Ans.दो क्रमागत शीर्षो को जोड़ने वाली रेखा को विकर्ण कहते हैं।

Q. 117.सभी अंतः कोणों के योगफल का सूत्र क्या होता है?

Ans.(n-2)×180° ।

Q. 118. सभी बाहरी कोणों का योगफल कितना होता है?

Ans. सभी बाह्य कोणों का योगफल 360 डिग्री होता है।

Q. 119.विकर्णो की संख्या का सूत्र क्या होता है?

Ans. n(n-3)/2 ।

Q. 120.अंतः कोण और बाह्य कोणों का योग कितना होता है?

Ans. अंतः कोण और बाह्य कोण का योग 180 डिग्री होता है।

Q. 121. प्रत्येक अंतः कोण की माप का सूत्र क्या होता है?

Ans.(n-2)×180/n ।

Q. 122. प्रत्येक बाहरी कोण का माप कितना होता है?

Ans.360°/n ।

Q. 123. त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans. तीन रेखाखंडों से बने एक बंद ज्यामिति आकृति को त्रिभुज कहते हैं।

Q. 124. एक त्रिभुज में कितनी भुजाएं, कितने कोण,  कितने शीर्ष होते हैं।

Ans.एक त्रिभुज में तीन भुजाएं, तीन कोण तथा तीन शीर्ष होते हैं।

Q. 125.भुजाओं के आधार पर त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं?

Ans.भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं।

Q. 126. समबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans. जिस त्रिभुज की तीनों भुजाएं बराबर होती है उसे समबाहु त्रिभुज कहते हैं।

Q. 127. समद्विबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans. जिस त्रिभुज की दो भुजाएं बराबर होती है उसे समद्विबाहु त्रिभुज कहते हैं।

यह भी पढ़ें  विश्व के प्रमुख द्वीपों की अवस्थति gk
Q. 128. विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans.जिस त्रिभुज की तीनो भुजाएं आपस में बराबर नहीं होती है उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं।

Q. 129.कौन के माप के आधार पर त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं?

Ans.कोण के माप के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं।

Q. 130. न्यूनकोण त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans.वह त्रिभुज जिसके सभी को न्यूनकोण हो उसे न्यूनकोण त्रिभुज कहते हैं।

Q. 131. समकोण त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans.वह त्रिभुज जिसमें कोई एक कोण समकोण हो उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं।

Q. 132. अधिककोण त्रिभुज किसे कहते हैं?

Ans.यदि किसी त्रिभुज का एक कोण अधिक कौन हो तो वह अधिककोण त्रिभुज कहलाता है

Q. 133. माध्यिका किसे कहते हैं?

Ans. त्रिभुज के शीर्ष एवंसम्मुख भुजा के मध्य बिंदु को मिलाने वाली रेखा को माध्यिका कहते हैं।

Q. 134. एक त्रिभुज में कितनी माध्यिका होता है?

Ans. एक त्रिभुज में तीन माध्यिका होता है।

Q. 135.समबाहु त्रिभुज की तीन माध्यिका की लंबाई क्या होती है?

Ans. समबाहु त्रिभुज की तीन माध्यिका की लंबाई समान होती है।

Q. 136.विषमबाहु त्रिभुज की तीन माध्यिका की लंबाई क्या होती है?

Ans.विषमबाहु त्रिभुज की तीन माध्यिका का की लंबाई असमान होती है।

Q. 137. केंद्रक किसे कहते हैं?

Ans.त्रिभुज के तीनो माध्यिका हमेशा एक दूसरे को एक ही बिंदु पर प्रतिच्छेद करती है उस प्रतिच्छेदक बिंदु को केंद्रक कहते हैं।

Q. 138.केंद्रक माध्यिका को किस अनुपात में विभाजित करता है?

Ans.केंद्रक माध्यिका को 2:1 में विभाजित करता है।

Q. 139. लंब केंद्र किसे कहते हैं?

Ans.तीनों शीर्षलंब एक दूसरे को एक ही बिंदु पर काटते हैंऔर यह प्रतिशत बिंदु लंब बिंदु कहलाता है।

Q. 140. अंतः केंद्र किसे कहते हैं?

Ans. सभी तीन अर्द्धको का प्रतिच्छेद बिंदु अंतः केंद्र कहलाता है।

Q. 141. अंतः वृत्त किसे कहते हैं?

Ans.अंतः वृत्त एक ऐसा वृत्त है जो त्रिभुज के अंदर इस प्रकार स्थित होता है ताकि वह तीनो भुजाओं को स्पर्श कर सकेएवं इस वृत्त का केंद्र त्रिभुज का अंतः केंद्र कहलाता है।

यह भी पढ़ें  विश्व का भूगोल gk part 6
Q. 142. परिकेंद्र किसे कहते हैं?

Ans. त्रिभुज के सभी तीन लंब समद्विभाजक एक दूसरे को एक निश्चित बिंदु पर प्रतिच्छेद करते हैं इस प्रतिच्छेद बिंदु को त्रिभुज का परिकेंद्र कहते हैं।

Q. 143. परिवृत्त किसे कहते हैं?

Ans.एक वृत्त जो किसी त्रिभुज के तीनों शीर्षो से होकर गुजरती हैएवं उसका केंद्र त्रिभुज का परिकेंद्र होता है, वह वृत उस त्रिभुज का परिवृत कहलाता है।

Q. 144. समबाहु त्रिभुज में अंत:त्रिज्या और परित्रिज्या का अनुपात कितना होता है?

Ans. समबाहु त्रिभुज में अंत: त्रिज्या और परित्रिज्या का अनुपात 1:2 होता है।

Q. 145. समबाहु त्रिभुज में अंतः वृत्त का क्षेत्रफल और‌ परिवृत्त के क्षेत्रफल का अनुपात कितना होता है?

Ans. समबाहु त्रिभुज में अंतः वृत्त का क्षेत्रफल और परिवृत्त के क्षेत्रफल का अनुपात 1:4 होता है।

Q. 146.समबाहु त्रिभुज में अंत:त्रिज्या का सूत्र क्या होता है?

Ans. समबाहु त्रिभुज में अंत:त्रिज्या का सूत्र a/2√3 होता है।

Q. 147.समबाहु त्रिभुज में परित्रिज्या का सूत्र क्या होता है?

Ans. समबाहु त्रिभुज में परित्रिज्या का सूत्र a/√3 होता है।

Q. 148. दो त्रिभुज सर्वांगसम कब होते हैं?

Ans.दो त्रिभुज सर्वांगसम तब होते हैं जब वह आकार और माप में समान हो।

Q. 149. मूलभूत समानुपातिकता प्रमेय क्या है?

Ans.यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समानांतर अन्य दो भुजाओं को भिन्न-भिन्न बिंदुओंपर प्रतिच्छेद करने के लिए रेखा खींची जाए तो अन्य दो भुजाएं एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती है।

Q. 150. थेल्स प्रमेय का विलोम क्या होता है?

Ans. यदि एक रेखा किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को एक ही अनुपात में विभाजित करें तो वह तीसरी भुजा के समानांतर होती है।

Over more GK Questions-

गणित प्रश्नोत्तरी gk part 1

Leave a Comment