सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 46 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 46
Ans. मैंगनीज डाइऑक्साइड देने पर कांच का रंग बैंगनी से हल्का गुलाबी हो जाता है।
Ans. क्यूप्रस लवण देने पर कांच का रंग लाल हो जाता है।
Ans. कैडमियम सल्फाइड देने पर कांच का रंग नींबू जैसा पीला हो जाता है।
Ans. कार्बन देने पर कांच का रंग कहरुबा हो जाता है।
Ans. मृदा की उर्वरता कायम रखने के लिए उसमें बाहर से खाद तथा रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं।
Ans. मृदा में बाहर से मिलाए जाने वाले वे रासायनिक पदार्थ जो मृदा को उपजाऊ बनाने में सहायक होते हैं, उर्वरक कहलाते हैं।
Ans. उर्वरक से पेड़ पौधों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, उर्वरक में उपस्थित पोषक तत्व पेड़ पौधों को आसानी से मृदा से प्राप्त होना चाहिए, उर्वरक सस्ता और आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।
Ans. उर्वरकों का वर्गीकरण पांच भागों में किया गया है।
Ans. नाइट्रोजनी उर्वरक मृदा में नाइट्रोजन की आपूर्ति करते हैं।
Ans. अमोनियम सल्फेट, कैलशियम अमोनियम नाइट्रेट, भास्मिक कैल्शियम नाइट्रेट, कैल्शियम साइनामाइड इत्यादि नाइट्रोजनी उर्वरक के उदाहरण है।
Ans. फास्फेटिक उर्वरक मृदा में फास्फोरस की कमी को पूरा करते हैं।
Ans. सुपर फास्फेट ऑफ लाइम, ट्रिपल सुपर फास्फेट, फास्फेटी धातुमल इत्यादि फास्फेटिक उर्वरक के उदाहरण हैं।
Ans. पोटाश उर्वरक मृदा में पोटेशियम की कमी को पूरा करते हैं।
Ans. पोटेशियम क्लोराइड, पोटेशियम नाइट्रेट, पोटेशियम सल्फेट इत्यादि पोटाश उर्वरक के उदाहरण है।
Ans. NP उर्वरक मृदा में नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी को पूरा करता है।
Ans. पूर्ण उर्वरक मृदा के लिए आवश्यक तीनों पोषक तत्वों (N,P और K) की कमी को पूरा करता है।
Ans. भारत में नाइट्रोजनी उर्वरक का उत्पादन सिकंदरी उर्वरक कारखानों में किया जाता है।
Ans. अमोनिया भास्मिक मृदा में उपस्थित नाइट्रिकारक बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रेट में परिवर्तित हो जाता है
Ans. अमोनिया भास्मिक मृदा में उपस्थित नाइट्रिकारक बैक्टीरिया कें कारण नाइट्रेट में परिवर्तित हो जाता है।
Ans. कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट पंजाब के नांगल स्थान पर बनाया जाता है।
Ans. कैलशियम अमोनियम नाइट्रेट में नाइट्रोजन की मात्रा 20% होती है।
Ans. सुपर फास्फेट ऑफ लाइम कैल्शियम हाइड्रोजन फास्फेट और जिप्सम का मिश्रण है।
Ans. सुपर फास्फेट ऑफ लाइम में 16-20% P2O5 रहता है।
Ans. ट्रिपल सुपर फास्फेट ऑफ लाइम एक उपयोगी फास्फेटी उर्वरक हैं।
Ans. यूरिया अमोनिया और कार्बन डाई ऑक्साइड के मिश्रण को 125-150 डिग्रीC ताप और 8.5 वायुमंडलीय दाब पर गर्म करके प्राप्त की जाती है।
Ans. यूरिया में नाइट्रोजन की मात्रा 46% होती है।
Ans. यूरिया भूमि में बीज डालते समय इस्तेमाल किया जाता है, किंतु इसे बीज के संपर्क में नहीं आने दिया जाता है।
Ans. यूरिया डालने के 3-4 दिन पश्चात मृदा में जल दिया जाता है।
Ans. कैल्शियम साइनाइड का दूसरा नाम नाइट्रोलिम है।
Ans. कैल्शियम साइनाइड नाइट्रोजनी उर्वरक है।
Ans. CaCN2 का C का मिश्रण बाजार में नाइट्रोलिम के नाम से जाना जाता है।
Ans. आंग्ल भाषा में कार्बनिक रसायन को ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कहते हैं।
Ans. ऑर्गेनिक का अर्थ जैव हैं।
Ans. शुरुआत में जीवित प्राणियों से प्राप्त रासायनिक यौगिक को ऑर्गेनिक पदार्थ कहते हैं।
Ans. कार्बनिक रसायन रसायन शास्त्र के उस भाग को कहते हैं जिसमें हम कार्बन के यौगिको का अध्ययन करते हैं।
Ans. स्वयं कार्बन, कार्बोनेट, बाई कार्बोनेट, धातु के सायनेट इत्यादि का अध्ययन अकार्बनिक रसायन में होता है।
Ans. स्वीडेन कें रसायनशास्त्री वर्जिलियस नें यह कल्पना की, कि ऑर्गेनिक पदार्थ एक महान शक्ति के प्रभाव से बनते हैं और उस शक्ति के योगदान के बिना वे पदार्थ नहीं बन सकते अर्थात उन्हें प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता, यह सिद्धांत जीवन शक्ति के सिद्धांत कें नाम से प्रसिद्ध है।
Ans. कोल्बे नें एसिटिक अम्ल का संश्लेषण कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन से 1844 में किया।
Ans. बर्थेलोट नें मिथेन का संश्लेषण 1856 में किया।
Ans. कार्बनिक यौगिको को 2 भागों में बांटा गया हैं।
Ans. ऐसे कार्बनिक यौगिक जिनमें कार्बन के सभी परमाणु एक खुली श्रंखला में जुड़े रहते हैं, एलिफैटिक यौगिक कहलाते हैं।
Ans. एलिफैटिक यौगिक में कार्बन परमाणु सीधी या शाखित श्रृंखलाओं में जुड़ सकते हैं।
Ans. शाखित श्रृंखला वाले यौगिक आइसो ब्यूटेन, आइसो पेंटेन एवं नियो पेंटेट हैं।
Ans. एलेफेटिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के एलिफोस शब्द से हुई।
Ans. एलेफेटिक शब्द का अर्थ वसा हैं।
Ans. मिथेन को सभी एलिफेटिक यौगिकों का जन्मदाता कहा जाता है।
Ans. वे योगिक, जिनमें कार्बन परस्पर संयुक्त होकर एक चक्र बनाता है, चक्रीय यौगिक कहलाता है।
Ans. श्रृंखला की रचना के आधार पर चक्रीय यौगिक को 2 भागों में बांटा गया है।
Ans. वे चक्रीय यौगिक जो केवल कार्बन परमाणुओं के संयोग से बने होते हैं, कार्बन चक्रीय यौगिक कहलातें है।
Ans. कार्बन चक्रीय यौगिक 2 प्रकार के होते हैं।
Over latest post-
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-45
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-44
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-43
- सामान्य जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-48
- सामान्य जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-47
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 46