सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 37 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 37
Ans. शुद्ध जल का द्रवणांक 0 डिग्रीC होता है।
Ans. संपूर्ण जल का 97% भाग समुद्री वातावरण में पाया जाता है।
Ans. 3% जल स्वच्छ जल के रूप में पाया जाता है।
Ans. जल का बर्फ में परिणत होना भौतिक परिवर्तन है।
Ans. जल का वाष्प में परिवर्तित होना भौतिक परिवर्तन है।
Ans. जल के दो प्रकार हैं।
Ans. कठोर जल साबुन के साथ फेन उत्पन्न नहीं करता है।
Ans. कठोर जल में कैल्शियम एवं मैग्निशियम के क्लोराइड सल्फेट व बाइकार्बोनेट खुले रहते हैं।
Ans. कठोर जल पीने के लिए उपयुक्त नहीं है।
Ans. कठोर जल पीने में उपयुक्त नहीं है क्योंकि इसमें खुले लवण स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद होते हैं।
Ans. मृदु जल साबुन के साथ आसानी से फैन उत्पन्न करता है।
Ans. पीने की दृष्टि से मृदु जल उपयुक्त है।
Ans. जल की कठोरता के दो प्रकार होते हैं।
Ans. जल की स्थाई कठोरता उसमें कैल्शियम व मैग्नीशियम के क्लोराइड लवण घुले रहने के कारण होती है।
Ans. जल की अस्थाई कठोरता उसे उबालकर दूर की जा सकती है।
Ans. जल में सोडियम कार्बोनेट डालकर उबालने से स्थाई और अस्थाई दोनों प्रकार की कठोरता दूर की जा सकती है।
Ans. जल को सर्वात्रिक विलायक कहा जाता है।
Ans. जल को सर्वात्रिक विलायक कहा जाता है क्योंकि इसमें कई पदार्थों को घुलानें की क्षमता होती है।
Ans. जल का हाई इलेक्ट्रिक नियतांक अधिक होने के कारण इसे उत्तम विलायक माना जाता है।
Ans. ऐसा शुद्ध बर्फ जिसमें रोगाणु नहीं होते हैं और जो लगभग 2000 से 3000 वर्ष पुरानी होती है, ब्लू आइस कहलाती है।
Ans. ब्लू आइस ग्रीनलैंड में पाई जाती है।
Ans. ब्लू आइस का उपयोग व्हिस्की बनाने में किया जाता है।
Ans. केतली में जल उबालने पर उसकी आंतरिक परत में सफेद रंग की परत जम जाती है।
Ans. जल हाइड्रोजन बंध के कारण द्रव अवस्था में पाया जाता है।
Ans. जल का शुद्धिकरण पोटेशियम परमैग्नेट, क्लोरीन गैस, पोटाश एलम आदि द्वारा किया जाता है।
Ans. पॉली वॉटर सामान्य जल को बाल की आकार की नलिका से गुजार के बनाया जाता है।
Ans. कार्बन वर्ग के तत्वों में लेड को छोड़कर सभी अपरूपता का गुण प्रदर्शित करते हैं।
Ans. प्रकृति में कार्बन मुक्त व संयुक्त दोनों अवस्थाओं में पाया जाता है।
Ans. कार्बन मुक्त अवस्था में हीरा, ग्रेफाइट तथा कोयले के रूप में पाया जाता है।
Ans. कार्बन संयुक्त अवस्था में कार्बन धातु के कार्बोनेट, बाइकार्बोनेट, CO2 हाइड्रोकार्बन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा अन्य जटिल यौगिक के रूप में पाया जाता है।
Ans. कार्बन को एक सार्वभौमिक तत्व माना गया है।
Ans. कार्बन के कुल यौगिकों की संख्या 5 लाख से अधिक है।
Ans. कार्बन में श्रृखंलन गुण सबसे अधिक पाया जाता है।
Ans. किसी तत्व के परमाणुओ के आपस में बंधित होने के गुण को श्रृखंलन कहते हैं।
Ans. कार्बन के विभिन्न रूपों को जिनके रासायनिक गुणों में समानता किंतु भौतिक गुणों में अंतर रहता है, कार्बन के अपरूप कहलाता है।
Ans. हीरा क्रिस्टलीय अपरूप है।
Ans. हीरा का प्राकृतिक स्रोत किम्बरलाईट पत्थर हैं।
Ans. हीरा विश्व में दक्षिणी अफ्रीका, ब्राजील, USA, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में पाया जाता है।
Ans. कृत्रिम हीरा सर्वप्रथम 1893 में बना था।
Ans. कृत्रिम हीरा सर्वप्रथम मोयासा नें बनाया था।
Ans. कुछ हीरे काले रंग के होते हैं, जिन्हें बोर्ट कहते हैं।
Ans. हीरा का आपेक्षिक घनत्व 3.52 होता है।
Ans. हीरा का अपवर्तनांक 2.417 होता है।
Ans. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण हीरा बहुत चमकीला होता है।
Ans. हीरा ताप और विद्युत का कुचालक है।
Ans. हीरा द्रव में नहीं घुलता है।
Ans. हीरे को वायु में 800 डिग्रीC पर गर्म करने पर CO2 गैस देता है।
Ans. हीरे को वायु की अनुपस्थिति में 2000 डिग्रीC ताप तक गर्म करने पर यह ग्रेफाइट में परिवर्तित हो जाता है।
Ans. हीरा X किरणों के लिए पारदर्शी होता है।
Ans. हीरे का उपयोग रंगहीन हीरें आभूषण बनाने में, कांच काटने में, चट्टानों में छेद करने में तथा अन्य पत्थरों पर पॉलिश करने के काम आता है।
Over more GK Questions-
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-36
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-35
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-34
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-33
- सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग-32
सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 37