करंट अफेयर्स : 8 अगस्त 2021|current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं
करंट अफेयर्स : 8 अगस्त 2021|current affairs
पूरा किया मां से किया वादा
सेमीफाइनल बाउट में हारने के बाद भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी मां से वादा किया था की चाहे जो हो जाए वे टोक्यो से खाली हाथ वापस अपने देश नहीं लोटेंगे | और उन्होंने यह वादा पूरा कर के दिखाया | बजरंग ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किग्रा भार वर्ग में कास्यं पदक जीत कर देश का मन बढाया है | कास्य पदक के लिए बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से हुआ था | बजरंग ने शरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और ओलंपिक कास्यं पदक जीता |
“ओलंपिक में चौथे स्थान पर रह कर खुश होना मुश्किल”
कोई और टूर्नामेंट होता तो मुझे ख़ुशी होती , लिकिन ओलंपिक जैसे मंच पर चौथे स्थान पर रह कर खुश होना मुश्किल है | यह कहना है भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक | टोक्यो में तीन राउंड तक शीर्ष दो में शुमार रही अदिति चौथे राउंड में पिछड़ गयी, जिसके कारण वह पदक से चुक गयी | अदिति ने कहा मैने अच्छा खेला और अपना शत प्रतिशत दिया | काश में यहाँ अपने देश के लिए पदक जीत पाती |
भाले की नोक से रचा इतिहास | सफल हुई नीरज की स्वर्ण साधना
नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज के दादाजी धर्म सिंह ने कहा की पूरा परिवार बेसब्री से स्पर्धा देख रहा था | हमें पूरा विश्वास था की वह पदक जीतेगा | नीरज ने पदक जीत कर मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया हुई | उसने स्पर्धा जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है | नीरज का मुकाबला देखने को पानीपत के खांडरा स्थित उनके घर सुबह से ही शुभचिंतक जमा होने लगे |परिवार घर के पंडाल में बड़ी स्क्रीन लगाई थी | इसी दौरान परिवार के सदस्यों, गांववासियों के अलावा एथलेटिक्स फेडरेशन के अधिकारी भी मौजूद थे |