करंट अफेयर्स : 2 अगस्त 2021 |current affairs

करंट अफेयर्स : 2 अगस्त 2021 |current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं

करंट अफेयर्स : 2 अगस्त 2021 |current affairs

सैटेलाइट इमेजिंग से होगा असम- मिजोरम सीमा विवाद का निपटारा

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद असम-मिजोरम सीमा संघर्ष विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों की सरकारें बातचीत के लिए राजी हो गयी है | अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ टेलीफ़ोन पर चर्चा के बाद मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने ट्विटर पर बताया की असम के साथ चल रहे सीमा विवाद को सार्थक बातचीत के जरिये सुलझा लिया जायेगा |

इधर,सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने सीधे हस्तक्षेप करने के बजाय दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल सैटेलाइट इमेजिंग के जरिये करने का निर्णय लिया है | इस काम को नार्थ इस्टर्न स्पेस एप्लीकेशन सेंटर और नार्थ इस्टर्न कांउसिल के साथ मिल कर अंजाम दिया | सैटेलाइट इमेजिंग के जरिये दोनों राज्यों के सीमा विवाद को सुलझाने का विचार कुछ महीने पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने दिया था |

यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 28 सितंबर 2021 | current affairs

सिन्धु 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

भारत के शीर्ष बैडमिंट खिलाडी पीवी सिन्धु ने रविवार में टोक्यो ओलम्पिक में कास्य पदक जीता | सिन्धु ने कास्य पदक के मुकाबले में चीन की खिलाडी बिंग जियाओ को 21-13,21-15 से करारी शिकस्त दी | इस जीत के साथ सिन्धु ने इतिहास रच दिया और वह दो ओलंपिक मैडल जीत्नेर वाली देश की पहली खिलाडी बनी |

भारतीय टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रविवार को सेमीफाइनल में प्रवेश किया है | भारत ने क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से शिकस्त दी है | इस जीत से भारतीय टीम नव 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है | हालांकि भारत ने आखिरी बार 1980 मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था | लिकीन तब सेमीफाइनल मुकाबले नहीं खेले गये थे | भारतीय टीम का सेमीफाइनल में अब सामना मंगलवार को बेल्जियम से होगा, जो रियोप ओलम्पिक खेलों के उपविजेता है |

यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 19 अगस्त 2021 | current affairs

Leave a Comment