करंट अफेयर्स : 26 अगस्त 2021 | | current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं |
करंट अफेयर्स : 26 अगस्त 2021 | current affairs
बड़ी खबरें: Taliban को CDS Bipin Rawat की कड़ी चेतावनी
अफगानिस्तान में तालिबान की वजह से पैदा हुए संकट को लेकर भारत नजरे बनाया हुआ है | क्योंकि तलिब्बन की वजह से एशिया में टेरर का खतरा बढने वाला है | जिसे लेकर भारत अलर्ट है | भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने बुधवर को तालिबान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है की आतंकियों से निपटने के लिए भारत तैयार है | तालिबान वही 20 साल पुराना है | तालिबान नहीं बदला है | बिपिन रावत ने कहा है की तालिबान के इतनी तेजी से काबुल पर कब्ज़ा करने के लेकर भारत भी हैरान है |
अब असम और मेघालय की पुलिस आमने-सामने हुई तीखी बहस
असम- मिजोरम सीमा पर एक बार फिर इस वक्त तनाव बढ़ गया है | जब दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई | असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग और मेघालय री-भोई जिले के बीच के इलाके में मंगलवार से तनाव है | बुधवार को तब स्थिति गंभीर हु गई जब री-भोई जिले के कुछ लोग और मेघालय पुलिस की टीम ने कथित तौर पर असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले में अम्लाफेर घुसने की कोशिश की | इसके बाद असम पुलिस ने मेघालय से आ रही भीड़ को धकेलने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पुलिस आमने-सामने आ गई |