करंट अफेयर्स : 22 सितंबर 2021 | current affairs

करंट अफेयर्स : 22 सितंबर 2021 | | current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं |

करंट अफेयर्स : 22 सितंबर 2021 | current affairs

Q 1. मध्यप्रदेश के ‘छिंदवाडा विश्वविद्यालय का नाम बदल कर क्या रखा दिया है ?

Ans राजा शंकर विश्वविद्यालय
टिप्पणी :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाडा विश्वविद्यालय का नाम बदल कर राजा शंकर विश्वविद्यालय कर दिया है.

Q 2. पंजाब के मुख्यमंत्री ‘चरणजीत सिंह चन्नी’ बनने के बाद अब दो नए उपमुख्यमंत्री कौन बने है ?

Ans सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी

Q 3. किस राज्य की ‘सिरारखोंग मिर्च और तमेंगलोंग संतरे को भौगोलिक सूचकांक प्रदान किया है ?

Ans मणिपुर

Q 4. ‘वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021’ में भारत किस स्थान पर है ?

Ans 46वें स्थान पर
टिप्पणी :- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी “ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021” में भारत को 46वें स्थान पर रखा है. और भारत का स्कोर 36.4 है.

यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 21 जुलाई 2021 | current affairs
Q 5. ‘अंतराष्ट्रीय शांति दिवस 2021’ कब मनाया जाता है ?

Ans 21 सितम्बर
टिप्पणी :- इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति को बढावा देने और आपसी विवाद को समाप्त करना है.

Q 6. 15वें पूर्वी एशिया ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किस देश ने की है ?

Ans ब्रूनेई दारुस्सलाम
टिप्पणी :- 15वें पूर्वी एशिया ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता ब्रूनेई दारुस्सलाम देश ने की है. और इस बैठक में भारत के केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने हिस्सा लिया है.

Q 7. ‘बधिरों का अंतराष्ट्रीय सप्ताह कब से कब तक मनाया जाता है ?

Ans 20 सितंबर से 26 सितंबर
टिप्पणी :- हर साल सितम्बर के आखिरी रविवार को समाप्त होने वाले पुरे सप्ताह को बधिरों का अंतराष्ट्रीय सप्ताह के रूप में मनाया जाता है.

Q 8. ‘The three khans: and the emergence of new India’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी ?

Ans कावेरी बमजई

Q 9. ’73वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड समारोह’ का आयोजन कहा किया गया ?
यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 6 अगस्त 2021|current affairs

Ans लॉस एंजिल्स
टिप्पणी :- एमी पुरस्कार या, एमी अमेरिकी पुरस्कार है जो टेलीविजन उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देती है.

Q 10. ‘प्रगति’ मोबाइल एप को किसने लॉन्च किया है ?

Ans भारतीय जीवन बीमा निगम
टिप्पणी :- यह एप विकास अधिकारियों के प्रीमियम संग्रह, एजेंसी सक्रियण, आदि जैसे व्यावसायिक प्रदर्शन के गंभीर क्षेत्रों में एजेंसी बल के प्रदर्शन के बारें में वास्तविक जानकारी प्रदान करने में मदद करेंगा.

Leave a Comment