करंट अफेयर्स : 13 अगस्त 2021 | current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं
करंट अफेयर्स : 13 अगस्त 2021 | current affairs
नीरज 14 छलांग के साथ दुसरे स्थान पर पहुचें
ओलंपिक में भाला फैंक स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता भारत के नीरज चोपड़ा बुधवार को जारी ताजा विश्व एथलेटिक्स रेंकिंग में दुसरे स्थान पर पहुच गए है | नीरज ने 14 स्थान की लम्बी छलांग लगाई है | नीरज 1335 अंक लेकर जर्मनी के जोहान्स वेर्टर (1396) से पीछे है | पोलैंड के मार्सिन क्रुकोव्सकी 1302 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है | ओलंपिक से पहले, नीरज ने कहा की यह इस दिन का प्रदर्शन है जो विश्व रेंकिंग से अधिक मायने रखता है | वह रेंकिंग के बारें में ज्यादा नहीं सोचते है |
काबुल अब सिर्फ 90 KM दूर , अफगानिस्तान के लोगार प्रांत पर भी तालिबान ने किया कब्जा
अफगानिस्तान में हर बदलते दिन तालिबान का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है | पिछले हफ्ते में तालिबान तेजी से अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा जमा लिया है और वह अब राजधानी काबुल के बहुत करीब है | अफगानिस्तान के बड़े शहरों में में शुमार कंधार, गजनी, हेरत पर भी अब तालिबान लाड़ाको का कब्जा है | जिसने दुनिया में एक संदेश पहुचाया है | शुक्रवार को आई ताजा जानकारी के अनुसार तालिबान ने अब अफगानिस्तान के लोगार इलाके पर कब्जा कर दिया है | यह यहा से काबुल से 90 किमी. दूर ही है |
महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वेरिएंट से तीसरी मौत; रायगढ़ में वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद शख्स की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से तीसरी मौत दर्ज की गयी है | सरकार द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार रायगढ़ जिले में डेल्टा प्लस वेरिएंट से 69 साल के एक शख्त की मौत हुई है | शख्त की मौत 22 जुलाई को हुई थी | इसको जीनोम सीक्वेस में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है | बताया जा रहा है की शख्त के वैक्सीन दो डोज लग चुकी थी |