करंट अफेयर्स : 10 अगस्त 2021 | current affairs

करंट अफेयर्स : 10 अगस्त 2021 | current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं

करंट अफेयर्स : 10 अगस्त 2021 | current affairs

खिलाडियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं

टोक्यो ओलम्पिक खेलों में भारत ने अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात पदक जीते है | इस पर खुश होना लाजिमी है | हम लोग अक्सर खिलाडियों की तैयारी और उनके मेडल जीतने की बात करते है | लेकिन कभी उनकी आर्थिक पहलु पर ध्यान नहीं देते है | टोक्यो में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है | लेकिन दुखद बात यह है | कि कई खिलाड़ी ऐसे है, जो आज भी बेहद तंगी जीवन-यापन कर रहे है |

यह सिर्फ हॉकी की ही बात नहीं है, बल्कि अन्य खेलों में कमोबेश यही स्थ्ति है | यदि हमे आगामी ओलंपिक या अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने है तो सबसे पहले खिलाडियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना होगा | उन्हें अच्छी नौकरी देनी होगी ताकि खिलाड़ी घर-परिवार की खराब आर्थिक स्थिति की चिंता छोड़कर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे सके | मेडल जीतने के बाद तो खिलाड़ी को पैसा मिलता है | लेकिन हमे जमीनी स्तर से ध्यान देना होगा |

यह भी पढ़ें  भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के निर्माणकर्ता gk part 6

अगले दिन कजाक ने कहा था “सॉरी ब्रदर” : दहिया

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान ने यह खुलासा किया है की सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान उनकी बांह पर काटने वाले कजाकिस्तान के नुरिस्लाम स्नायेव ने बाद में इस हरकत के लिए माफ़ी मांग ली थी | रवि और स्नायेव अब अच्छे दोस्त बन गये है | रवि ने कहा की में जब अगले दिन वजन करवाने की लिए गया तो स्नायेव मेरे पास आए और मुझसे हाथ मिलाया | मैने भी उनका अभिवादन किया स्नायेव ने मुझे गले लगाके बोले “सॉरी ब्रदर” |

Leave a Comment