कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 17

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 17 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT में पूछे जाने वाले सामान्य कृषि विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर | कृषि विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्नोत्तरी 

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 17

Q. 1. कौनसा जल 0.33 से 31 वायुमण्डलीय दाब पर होता है तथा यह पौधों के लिए उपयोगी होता है?

Ans. कोशिका जल 0.33 से 31 वायुमण्डलीय दाब पर होता है तथा यह पौधों के लिए उपयोगी होता है।

Q. 2. मृदा कोलायड्स कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. मृदा कोलायड्स 2 प्रकार के होते हैं।

Q. 3. मृदा कोलायड्स के प्रकारों के नाम क्या-क्या है?

Ans. मृदा कोलायड्स के प्रकारों के नाम कार्बनिक तथा अकार्बनिक है।

Q. 4. लवणीय मृदा किसे कहते हैं?

Ans. ऐसी मृदाएं जिनमें घुलनशील लवणों की अधिकता के कारण बीज का अंकुरण एवं पौधे का विकास प्रभावित होता है, लवणीय मृदाएं कहलाती है।

Q. 5. लवणीय मृदाओं की सतह पर क्या-क्या पाया जाता है?

Ans. लवणीय मृदाओं की सतह पर कैल्शियम, मैग्‍नीशियम व पोटेशियम के क्‍लोराइड एवं सल्‍फेट आयन अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।

Q. 6. क्षारीय मृदा या मिट्टी (Alkaline Soil) क्या है?

Ans. यह मृदा या मिट्टी पूर्णतया अनुपजाऊ एवं ऊसर होती हैं और इसमें शुष्क ऋतु में कुछ लवणप्रिय पौधों के अलावा अन्य किसी प्रकार की वनस्पति नहीं मिलती।

Q. 7. रिग्रेडेशन क्रिया किसे कहते हैं?

Ans. मृदा जिसमें एक बार न्यूनीकरण हो चुका हो तथा पुनः क्षार एकत्रित होने लगते हैं और सोडियम लवणों की मात्रा बढ़ने लगती है, इस क्रिया को रिग्रेडेशन कहते हैं।

Q. 8. कृषि रसायन विज्ञान के पिता कौन कहलाते हैं?

Ans. कृषि रसायन विज्ञान के पिता लीबिग जर्मन कहलाते हैं।

Q. 9. मृदा नमी जो 1/3 बार दबाव पर हो, क्या कहलाती है?

Ans. मृदा नमी जो 1/3 बार दबाव पर हो, फील्ड कैपेसिटी कहलाती है।

Q. 10. टेन्सियोमीटर मृदा में कितने दबाव तक कार्य कर सकता है?

Ans. टेन्सियोमीटर मृदा में 0.8 बार तक कार्य कर सकता है।

Q. 11. मृदा रंग को किस विधि से मापते हैं?
यह भी पढ़ें  सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 3

Ans. मृदा रंग को मुन्शिल कलर मेथड विधि से मापते हैं।

Q. 12. वह कौनसी क्रिया है जिसमें कार्बनिक यौगिक से अमोनिया बनती है?

Ans. वह अमोनिफिकेशन क्रिया है जिसमें कार्बनिक यौगिक से अमोनिया बनती है।

Q. 13. अमोनिया का नाइट्रेट में ऑक्सीकरण क्या कहलाता है?

Ans. अमोनिया का नाइट्रेट में ऑक्सीकरण नाइट्रीफिकेशन कहलाता है।

Q. 14. मिनरालाइज़ेशन क्रिया किसे कहते हैं?

Ans. वह किया जिसमें नाइट्रोजन का कार्बनिक रूप अकार्बनिक रूप में बदल जाता है, उसे मिनरालाइज़ेशन क्रिया कहते हैं।

Q. 15. Symbiotic Nitrogen Fixation किसे कहते हैं?

Ans. फसलों मे एज़ोटोबेक्टर एवं एज़ोस्पाइरिलम (जैव उर्वरक जीवाणु ) के द्वारा नाइट्रोजन का स्थिरीकरण Symbiotic Nitrogen Fixation कहलाता है।

Q. 16. PF किसे कहते हैं?

Ans. मृदा नमी का लघुगणक जो किसी कॉलम की उँ$चाई सेंमी में दर्शाए, PF कहलाता है।

Q. 17. नील हरित शैवाल (BGA) एक सूक्ष्म वनस्पति है जो वायु की नाइटो्रजन का भूमि में यौगिकीकरण करती है किस वर्ग के अन्तर्गत आती है?

Ans. नील हरित शैवाल (BGA) एक सूक्ष्म वनस्पति है जो वायु की नाइटो्रजन का भूमि में यौगिकीकरण करती है थैलोफाइटा वर्ग के अन्तर्गत आती है।

Q. 18. एक हेक्टेयर भूमि के ऊपर लगभग कितनी वायुमण्डलीय नाइट्रोजन है?

Ans. एक हेक्टेयर भूमि के ऊपर लगभग 80,000 टन वायुमण्डलीय नाइट्रोजन है।

Q. 19. एज़ोला क्या है?

Ans. एज़ोला फर्न है।

Q. 20. ‘सॉयल एण्ड वाटर कन्ज़र्वेशन रिसर्च इन इण्डिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

Ans. ‘सॉयल एण्ड वाटर कन्ज़र्वेशन रिसर्च इन इण्डिया’ पुस्तक के लेखक डा.बी.बी. धवनरायन हैं।

Q. 21. मृदा माइक्रोबायोलॉजी के पिता कौन हैं?

Ans. मृदा माइक्रोबायोलॉजी के पिता एस.एन. विनोग्राडास्की हैं।

Q. 22. निचली भूमियों में पानी भरा रहना क्या कहलाता है?

Ans. निचली भूमियों में पानी भरा रहना वाटर लॉगिंग कहलाता है।

Q. 23. मृदा के संगठन, जीवन एवं उसकी गतिशीलता तथा मृदा की उत्पत्ति वितरण एवं लक्षणों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा में करते हैं?

Ans. मृदा के संगठन, जीवन एवं उसकी गतिशीलता तथा मृदा की उत्पत्ति वितरण एवं लक्षणों का अध्ययन विज्ञान की सॉयल पेडोलॉजी शाखा में करते हैं।

Q. 24. आयरन टॉक्सिसिटी किस प्रकार की मृदाओं में होती है?
यह भी पढ़ें  विश्व का इतिहास part 24

Ans. आयरन टॉक्सिसिटी अम्लीय भूमि में मृदाओं में होती है।

Q. 25. किस मिट्टी की जल धारण क्षमता सर्वाधिक होती है?

Ans. चिकनी मिट्टी की जल धारण क्षमता सर्वाधिक होती है।

Q. 26. कृषि योग्य मृदा का आदर्श कार्बन : नत्रजन अनुपात कितना होना चाहिए?

Ans. कृषि योग्य मृदा का आदर्श कार्बन : नत्रजन अनुपात 10 होना चाहिए।

Q. 27. नेशनल बायोफर्टिलाइज़र डिवेलपमेंट सेन्टर कहाँ स्थित है?

Ans. नेशनल बायोफर्टिलाइज़र डिवेलपमेंट सेन्टर गाजियाबाद, (उ.प्र.) स्थित है।

Q. 28. इन्टरनेशनल क्राॅप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एरिड ट्रॉपिक्स कहाँ स्थित है?

Ans. इन्टरनेशनल क्राॅप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एरिड ट्रॉपिक्स पटनचेरू, हैदराबाद में स्थित है।

Q. 29. इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ सॉयल सांइस कहाँ स्थित है?

Ans. इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ सॉयल सांइस भोपाल स्थित है।

Q. 30. सेण्ट्रल सॉयल सेलिनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट कहाँ स्थित है

Ans. सेण्ट्रल सॉयल सेलिनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल स्थित है

Q. 31. जर्नल ऑफ प्लांट एण्ड सॉयल कहाँ से प्रकाशित होता है?

Ans. जर्नल ऑफ प्लांट एण्ड सॉयल नीदरलैण्ड से प्रकाशित होता है।

Q. 32. जर्नल ऑफ सॉयल बायोलॉजी एण्ड बायोकैमिस्ट्री कहाँ से प्रकाशित होता है?

Ans. जर्नल ऑफ सॉयल बायोलॉजी एण्ड बायोकैमिस्ट्री U.K से प्रकाशित होता है।

Q. 33. लॉ आफ मिनिमम का प्रतिपादन किसने किया?

Ans. लॉ आफ मिनिमम का प्रतिपादन वान लिबिग ने किया।

Q. 34. लॉ आफ मिनिमम का प्रतिपादन कब हुआ?

Ans. लॉ आफ मिनिमम का प्रतिपादन 1840 में हुआ।

Q. 35. क्ले मृदा कणों का आकार क्या होता है?

Ans. क्ले मृदा कणों का आकार  0.002 mm होता है।

Q. 36. सामान्यतः मृदा का कण घनत्व कितना होता है?

Ans. सामान्यतः मृदा का कण घनत्व 2.65 mg/m होता है।

Q. 37. सामान्यतः मृदा का स्थूल घनत्व कितना होता है?

Ans. सामान्यतः मृदा का स्थूल घनत्व 1.4 -1.8 mg/m होता है।

Q. 38. लाल मिट्टी किस क्षेत्र में पायी जाती है?

Ans. लाल मिट्टी तमिलनाडु क्षेत्र में पायी जाती है।

Q. 39. वे पदार्थ क्या कहलाते हैं जिन्हें मृदा में मिलाने पर मृदा की स्थिति में सुधार आता है?

Ans. वे पदार्थ Soil Amendments कहलाते हैं जिन्हें मृदा में मिलाने पर मृदा की स्थिति में सुधार आता है।

यह भी पढ़ें  सामान्य भूगोल प्रश्न उत्तर part 5
Q. 40. संस्तर-स्थिति परत किसे कहते हैं?

Ans. किसी स्थान की मृदा परिच्छेदिका वहाँ की मृदा की विभिन्न परतों का परिच्छेद होती है। ये परतें संस्तर-स्थिति कहलाती हैं।

Q. 41. मृदा निर्माण के कारक कौन-कौन से हैं

Ans. मृदा निर्माण के कारक निष्क्रिय कारक (मूलद्रव्य, भूम्यकारीय तत्व) सक्रिय कारक (जलवायु, जीवमंडल) तटस्थ कारक (भूमि की अवधि) हैं।

Q. 42. पौधों के उत्पादन संबंधी मृदा गुणों का अध्ययन क्या कहलाता है?

Ans. पौधों के उत्पादन संबंधी मृदा गुणों का अध्ययन इडोफोलॉजी कहलाता है।

Q. 43. मृदा की सबसे ऊपरी सतह से लेकर नीचे के चानों तक के उदग्र भाग को क्या कहते हैं?

Ans. मृदा की सबसे ऊपरी सतह से लेकर नीचे के चानों तक के उदग्र भाग को मृदा उच्छेद कहते हैं।

Q. 44. मृदा निर्माण प्रक्रिया के उपरांत बने हॉरिज़न्स को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

Ans. मृदा निर्माण प्रक्रिया के उपरांत बने हॉरिज़न्स को 5 भागों में विभाजित किया गया है।

Q. 45. मृदा के प्राथमिक कण कौन-कौन से हैं?

Ans. मृदा के प्राथमिक कण सैंड सिल्ट, क्ले, हैं।

Q. 46. मृदा का रंग किससे निर्धारित होता है?

Ans. मृदा का रंग खनिज पदार्थ तथा अकार्बनिक पदार्थ सें निर्धारित होता है।

Q. 47. मृदा में उपस्थित वायु में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी होती है?

Ans. मृदा में उपस्थित वायु में ऑक्सीजन की मात्रा 20.6% होती है।

Q. 48. मृदा में उपस्थित वायु में काबर्न डाइऑक्साइड की मात्रा कितनी होती है?

Ans. मृदा में उपस्थित वायु में काबर्न डाइऑक्साइड की मात्रा 0.3% होती है।

Q. 49. मृदा में उपस्थित वायु में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी होती है?

Ans. मृदा में उपस्थित वायु में नाइट्रोजन की मात्रा 79.2% होती है।

Q. 50. कोलॉयड कणों का व्यास कितना होता है?

Ans. कोलॉयड कणों का व्यास 1nm – 1000nm तक होता है।

Over more GK Questions-

कृषि विज्ञान प्रश्न उत्तर part 17

Leave a Comment