करंट अफेयर्स : 6 अगस्त 2021|current affairs

करंट अफेयर्स : 6 अगस्त 2021|current affairs | परीक्षार्थियों की परीक्षा की तैयारी हेतु डेली करंट अफेयर्स | आप सभी परीक्षार्थियों के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी नोट्स इस लेख में बताये हुए हैं

करंट अफेयर्स : 6 अगस्त 2021|current affairs

रवि दहिया ने किया चांदी का शगुन

ओलंपिक में गुरुवार को का दिन भारत के लिए शगुन भरा है | पुरुष हॉकी टीम के बाद कुश्ती में पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता | कुश्ती में पुरुष के 57 किग्रा भार वर्ग फाइनल में रवि क को हालांकि रूस ओलम्पिक समिति के जयुर उग्देव के हाथों 4-7 से हार का सामना करना पडा | लेकिन रजत पदक जीतने में सफल रहे है | रवि ओलंपिक में रजत जीतने वाले दुसरे भारतीय पहलवान बन गये है | सुशील कुमार ने 2012 लन्दन में रजत पदक जीता था |

हार न मानने के जज्बे से मिली जीत

5 अगस्त 2021 का दिन भारतीय हॉकी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराया और 41 साल के बाद पहला पदक जीत लिया | इस पदक का रंग भले ही कांसा है लिकिन उम्मीदों, नए जोश और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का पदक है | वही कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है की यह जीत कभी हार नहीं मानने के जज्बे के कारण मिली है |

यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 15 जुलाई 2021 | current affairs

हार कर हॉकी टीम के जज्बे ने जीता सबका दिल, पीएम मोदी ने भी तारीफ

टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय हॉकी टीम का अभियान खत्म हो गया | कास्यं पदक के लिए खेले गये मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को हरा दिया | मैच गवाने से पहले देश की बेटियों ने टोक्यो में जज्बा दिखाया,उसने सबका दिल जीत लिया है | टीम के जज्बे को सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया में तारीफ हो रही है इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी महिला हॉकी टीम के खिलाडियों से कॉल पर बात कर उनके खेल के तारीफ की है |

Leave a Comment