सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 38

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 38 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 38

Q. 51. हीरे की संरचना कैसी होती है?

Ans. हीरे की संरचना नियमित चतुष्फलकीय होती है।

Q. 52. ग्रेफाइट कहां पाया जाता है?

Ans. ग्रेफाइट भारत, श्रीलंका, साइबेरिया, इटली, USA आदि में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Q. 53. कृत्रिम ग्रेफाइट किस विधि से तैयार की जाती है?

Ans. कृत्रिम ग्रेफाइट एचीसन विधि से तैयार की जाती है।

Q. 54. ग्रेफाइट की संरचना कैसी होती है?

Ans. ग्रेफाइट की संरचना षट्कोणीय जालक सतह के रूप में होती है।

Q. 55. ग्रेफाइट किस का सुचालक है?

Ans. ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक है।

Q. 56. ग्रेफाइट किस रंग का पदार्थ है?

Ans. ग्रेफाइट राख के रंग का मुलायम रवेदार ठोस पदार्थ है।

Q. 57. ग्रेफाइट में कैसी चमक पाई जाती है?

Ans. ग्रेफाइट में धातुई की चमक पाई जाती है।

Q. 58. ग्रेफाइट के रवे कैसे होते हैं?

Ans. ग्रेफाइट के रवे षट्कोणीय होते हैं।

Q. 59. ग्रेफाइट को काला सीसा क्यों कहते हैं?

Ans. ग्रेफाइट को कागज पर रगड़ने से यह उस पर काला निशान बना देता है, इस कारण इसे काला सीसा कहते हैं।

Q. 60. ग्रेफाइट का आपेक्षिक घनत्व कितना है?

Ans. ग्रेफाइट का आपेक्षिक घनत्व 2.2 है।

Q. 61. ग्रेफाइट को हवा या ऑक्सीजन में उच्च ताप पर गर्म करने पर यह जलकर क्या देता है?

Ans. ग्रेफाइट को हवा या ऑक्सीजन में उच्च ताप पर गर्म करने पर यह जलकर CO2 देता है।

Q. 62. ग्रेफाइट को पोटेशियम क्लोरेट और सान्द्र HNO3 के साथ गर्म किए जाने पर यह किस में परिणत हो जाता है?

Ans. ग्रेफाइट को पोटेशियम क्लोरेट और सान्द्र HNO3 के साथ गर्म किए जाने पर यह ग्रैफाईटिक अम्ल में परिणत हो जाता है।

Q. 63. ग्रेफाइट को पोटेशियम डाई क्रोमेट तथा सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर यह ऑक्सीकृत होकर किस में परिवर्तित हो जाता है?
यह भी पढ़ें  विश्व का इतिहास gk part 2

Ans. ग्रेफाइट को पोटेशियम डाई क्रोमेट तथा सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर यह ऑक्सीकृत होकर CO2 में परिवर्तित हो जाता है।

Q. 64. ग्रेफाइट का उपयोग क्या-क्या बनाने में किया जाता है।

Ans. ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल बनाने में, रंग बनाने में, मशीनों में शुष्क स्नेहक के रूप में, इत्यादि में किया जाता है।

Q. 65. चारकोल कार्बन का कैसा रूप है?

Ans. चारकोल कार्बन का अशुद्ध रूप है।

Q. 66. चारकोल कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. चारकोल चार प्रकार के होते हैं।

Q. 67. काष्ट चारकोल कैसे प्राप्त किया जाता है?

Ans. लकड़ी को हवा की अपर्याप्त मात्रा में जलाकर काष्ट चारकोल प्राप्त किया जाता है।

Q. 68. काष्ट चारकोल का उपयोग किन किन कामों में किया जाता है?

Ans. काष्ट चारकोल का उपयोग जलाने, गैस को अवशोषित करने, बारूद बनाने, अवकारक के रूप में, कीटाणुओं को नष्ट करने आदि कामों में किया जाता है।

Q. 69. अस्थि चारकोल किससे प्राप्त किया जाता है?

Ans. अस्थि चारकोल चर्बीरहित हड्डियों के भंजक स्त्रवन सें प्राप्त किया जाता है।

Q. 70. चीनी चारकोल किस से तैयार किया जाता है?

Ans. चीनी चारकोल चीनी सें तैयार किया जाता है।

Q. 71. बोन चारकोल का प्रयोग किसमें किया जाता है?

Ans. बोन चारकोल का प्रयोग कार्बनिक पदार्थों के विरंजक में किया जाता है।

Q. 72. रक्त चारकोल कैसे प्राप्त किया जाता है?

Ans. रक्त चारकोल सूखे हुए रक्त का भंजक स्त्रवण करने पर प्राप्त किया जाता है।

Q. 73. काजल कैसे प्राप्त किया जाता है?

Ans. काजल कार्बन युक्त पदार्थ हवा की अपर्याप्त मात्रा में जलाकर प्राप्त किया जाता है।

Q. 74. काजल में कितने प्रतिशत कार्बन होता है?

Ans. काजल में 95% कार्बन होता है।

Q. 75. काजल का प्रयोग किन कामों में लाया जाता है?

Ans. काजल का प्रयोग प्रिंटिंग की स्याही में, काला रंग, जूतों के पोलिश बनाने में तथा आंखों में लगाने के काम में लाया जाता है।

Q. 76. कार्बनीकरण किसे कहते हैं?

Ans. जिस रासायनिक प्रक्रिया द्वारा वानस्पतिक पदार्थों का परिवर्तन कोयले में होता है उसे कार्बनीकरण कहते हैं।

यह भी पढ़ें  विश्व का भूगोल gk part 8
Q. 77. कोयले का उपयोग किस में होता है?

Ans. कोयले का उपयोग ईंधन के रूप में, इंधन गैस के निर्माण में, पेट्रोल के निर्माण में होता है।

Q. 78. कोक किसे कहते हैं?

Ans. कोयले को वायु की अनुपस्थिति में गर्म करने पर इसके वाष्पशील अवयव निकल जाते हैं जो अवशेष बचता है उसे कोक कहते हैं।

Q. 79. कोक में कितना प्रतिशत कार्बन पाया जाता है?

Ans. कोक में 80-85% कार्बन पाया जाता है।

Q. 80. कोक का उपयोग किसमें होता है?

Ans. कोक का उपयोग इंधन के रुप में, इलेक्ट्रोड बनाने में तथा धातुओं के निष्कर्षण में अवकारक के रूप में होता है।

Q. 81. कार्बन मोनोऑक्साइड का अणुभार क्या है?

Ans. कार्बन मोनोऑक्साइड का अणुभार 28 है।

Q. 82. कार्बन मोनोऑक्साइड किसके साथ जलती है?

Ans. कार्बन मोनोऑक्साइड नीली लौ या ज्वाला के साथ जलती है।

Q. 83. मोटर गाड़ियों के धुएं में कैंसर उत्पन्न करने वाली गैस कौन सी है?

Ans. मोटर गाड़ियों के धुएं में कैंसर उत्पन्न करने वाली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड है।

Q. 84. कार्बन मोनोऑक्साइड सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरीन के साथ संयोग करके किस का निर्माण करता है?

Ans. कार्बन मोनोऑक्साइड सूर्य की उपस्थिति में क्लोरीन के साथ संयोग करके फौस्जिन या कार्बोनिल क्लोराइड का निर्माण करता है।

Q. 85. कार्बन मोनोऑक्साइड का उपयोग किस में होता है?

Ans. कार्बन मोनोऑक्साइड का उपयोग फौस्जिन गैस बनाने में, अवकारक के रूप में धातुकर्म में तथा शुद्ध निकेल धातु तैयार करने में होता है।

Q. 86. वायुमंडल में पाई जाने वाली गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है?

Ans. वायुमंडल में पाई जाने वाली गैस में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा 0.3% हैं।

Q. 87. पौधे दिन के समय कौन सी गैस ग्रहण करते हैं?

Ans. पौधे दिन के समय कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं।

Q. 88. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन सी गैस प्रयुक्त होती है?

Ans. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रयुक्त होती है।

Q. 89. किण्वन की प्रक्रिया के दौरान कौन सी गैस निकलती है?

Ans. किण्वन की प्रक्रिया के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।

यह भी पढ़ें  भारत का भूगोल gk part 23
Q. 90. कार्बन डाइऑक्साइड गैस की प्रकृति कैसी होती है?

Ans. कार्बन डाइऑक्साइड गैस की प्रकृति अम्लीय होती है।

Q. 91. कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के जल को कैसे कर देता है?

Ans. कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के जल को दूधिया कर देता है।

Q. 92. कैल्शियम कार्बोनेट को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर कौन सी गैस निकलती है?

Ans. कैल्शियम कार्बोनेट को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।

Q. 93. कैल्शियम कार्बोनेट को अकेले गर्म करने पर कौन सी गैस निकलती है?

Ans. कैल्शियम कार्बोनेट को अकेले गर्म करने पर भी कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती हैं।

Q. 94. सोडा वाटर में अधिक दाब पर कौन सी गैस घुली रहती है?

Ans. सोडा वाटर में अधिक दाब पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस घुली रहती है।

Q. 95. शीतल पेय पदार्थों के बोतलों में उच्च दाब पर कौन सी गैस भरी होती हैं?

Ans. शीतल पेय पदार्थों के बोतलों में उच्च दाब पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरी रहती है।

Q. 96. शुष्क बर्फ किसे कहते हैं?

Ans. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्क बर्फ कहते हैं।

Q. 97. आग बुझाने के काम में कौन सी गैस आती है?

Ans. आग बुझाने के काम में कार्बन डाइऑक्साइड गैस आती है।

Q. 98. अग्निशामक यंत्रों में सोडियम बाइकार्बोनेट के घोल पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की प्रतिक्रिया कराकर कौन सी गैस तैयार की जाती है?

Ans. अग्निशामक यंत्रों में सोडियम बाइकार्बोनेट के घोल पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की प्रतिक्रिया कराकर कार्बन डाइऑक्साइड गैस तैयार की जाती है।

Q. 99. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग किस में होता है?

Ans. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग रेफ्रिजरेटर में होता है।

Q. 100. कार्बनिक अम्ल किसे कहते हैं?

Ans. कार्बन डाइऑक्साइड का जलीय घोल कार्बनिक अम्ल कहलाता है।

Over More GK questions-

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 38

Leave a Comment