सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 75

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 75 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 75

Q. 1. डाई एथिल ईथर का उपयोग किसमें किया जाता है?

Ans. डाई एथिल ईथर का उपयोग निश्चेतक के रूप में किया जाता है।

Q. 2. ईथर अणु में ऑक्सीजन परमाणु की संकरण अवस्था कैसी होती है?

Ans. ईथर अणु में ऑक्सीजन परमाणु की संकरण अवस्था sp3 होती है।

Q. 3. ईथर वायु की ऑक्सीजन या ओजोन से अभिक्रिया करके क्या बनाता है?

Ans. ईथर वायु की ऑक्सीजन या ओजोन से अभिक्रिया करके पराॅक्साइड बनाता है।

Q. 4. ऑक्सोनियम लवण किस प्रकार बनता है?

Ans. कार्बनिक अम्लों के साथ ईथर ब्रांस्टेड लॉरी क्षार के समान व्यवहार करता है और ऑक्सोनियम लवण बनाता है

Q. 5. जीसल विधि किसे कहते हैं?

Ans. मेथाॅक्सी समूह के मात्रात्मक आंकलन के लिए मेथिल ईथर की HI के साथ अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है यह विधि जीसल विधि कहलाती है।

Q. 6. निर्जल ZnCl2 की उपस्थिति में ईथर की ऐसीटिल क्लोराइड के साथ अभिक्रिया कराने पर क्या बनता है

Ans. निर्जल ZnCl2 की उपस्थिति में ईथर की ऐसीटिल क्लोराइड के साथ अभिक्रिया कराने पर ऐथिल एसीटेट तथा एथिल क्लोराइड बनता है।

Q. 7. ईथर को निर्जल ZnCl2 की उपस्थिति में ऐसीटिक ऐनहाइड्राइड के साथ गर्म करने पर क्या बनता है?

Ans. ईथर को निर्जल ZnCl2 की उपस्थिति में ऐसीटिक ऐनहाइड्राइड के साथ गर्म करने पर एथिल एसीटेट बनता है।

Q. 8. डाई एथिल ईथर की वाष्प को एलुमिना पर 653 K ताप पर प्रवाहित करने पर जल का अणु निकल जाता है तो क्या बनता है?

Ans. डाई एथिल ईथर की वाष्प को एलुमिना पर 653 K ताप पर प्रवाहित करने पर जल का अणु निकल जाता है तो एथीन बनता है।

Q. 9. ईथर CO के साथ 500 वा.दा. तथा 398-423K ताप पर उत्प्रेरक BF3 तथा जल की उपस्थिति में क्या बनता है?

Ans. ईथर CO के साथ 500 वा.दा. तथा 398-423K ताप पर उत्प्रेरक BF3 तथा जल की उपस्थिति में एस्टर बनता है।

यह भी पढ़ें  आवर्त सारणी से संबंधित gk part 7
Q. 10. डाई एथिल ईथर हवा में प्रकाश युक्त ज्वाला के साथ जलता है तथा क्या बनाता है?

Ans. डाई एथिल ईथर हवा में प्रकाश युक्त ज्वाला के साथ जलता है तथा जल व कार्बन डाइऑक्साइड बनाता हैं।

Q. 11. ईथर का उपयोग किस में होता है?

Ans. ईथर का उपयोग अस्पतालों में निश्चेतक के रूप में, सुगंधियों तथा धुआं रहित पाउडर के निर्माण में होता है।

Q. 12. एल्कोहाॅल तथा ईथर का मिश्रण किस नाम से पेट्रोल के स्थान पर उपयोग किया जाता है?

Ans. एल्कोहाॅल तथा ईथर का मिश्रण नेटेलाइट नाम से पेट्रोल के स्थान पर उपयोग किया जाता है।

Q. 13. ऐल्केनों के हाइड्रोक्सी व्युत्पन्नों को क्या कहते है?

Ans. ऐल्केनों के हाइड्रोक्सी व्युत्पन्नों को एल्कोहाॅल कहते हैं।

Q. 14. एल्कोहाॅल को किन विधियों द्वारा बनाया जाता है?

Ans. एल्कोहाॅल को ऐल्कीन द्वारा, ग्रीन्यार अभिकर्मक द्वारा, हैलोऐल्केन द्वारा तथा ऐस्टर के जल अपघटन द्वारा बनाया जाता है।

Q. 15. किसके द्वारा ऐल्डिहाइड तथा कीटोन में विभेद किया जा सकता है?

Ans. फेलिंग विलयन द्वारा ऐल्डिहाइड तथा कीटोन में विभेद किया जा सकता है।

Q. 16. टाॅलेन अभिकर्मक किस धातु का आयन का NH3 के साथ संकुल है?

Ans. टाॅलेन अभिकर्मक Ag+ धातु का आयन का NH3 के साथ संकुल है।

Q. 17. कौन सा यौगिक आयोडीन के क्षारीय विलयन के साथ गर्म करने पर पीला अवक्षेप देता है?

Ans. प्रापेनोन यौगिक आयोडीन के क्षारीय विलयन के साथ गर्म करने पर पीला अवक्षेप देता है।

Q. 18. ऐल्डिहाइडों के फेलिंग परीक्षण में प्राप्त लाल अवक्षेप किस यौगिक के बनने के कारण आता है?

Ans. ऐल्डिहाइडों के फेलिंग परीक्षण में प्राप्त लाल अवक्षेप Cu2O यौगिक के बनने के कारण आता है।

Q. 19. CH3CHO और C6H5CH2CHO में किसके द्वारा अंतर किया जा सकता है?

Ans. CH3CHO और C6H5CH2CHO में आयोडोंफार्म  परीक्षण द्वारा अंतर किया जा सकता है।

Q. 20. कौन सा यौगिक टाॅलेन अभिकर्मक को अपचयित करता है?

Ans. HCOOH यौगिक टाॅलेन अभिकर्मक को अपचयित करता है।

Q. 21. ऐसीटिलीकरण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त यौगिक कौन सा है?

Ans. ऐसीटिलीकरण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त यौगिक (CH3CO)2O है।

यह भी पढ़ें  गुप्त साम्राज्य के महत्वपूर्ण gk part 5
Q. 22. जब प्रोपेनोइक अम्ल की  क्रिया जलीय सोडियम बाई कार्बोनेट के साथ कराई जाती है तो CO2 गैस निष्कासित होती है, CO2 का कार्बन कहां से आता है?

Ans. जब प्रोपेनोइक अम्ल की  क्रिया जलीय सोडियम बाई कार्बोनेट के साथ कराई जाती है तो CO2 गैस निष्कासित होती है, CO2 का कार्बन बाइकार्बोनेट से आती है।

Q. 23. एल्डिहाइड किसके समावयवी होते हैं?

Ans. एल्डिहाइड कीटोन के समावयवी होते हैं।

Q. 24. कैल्शियम एसीटेट गर्म करने पर क्या देता है?

Ans. कैल्शियम एसीटेट गर्म करने पर ऐसीटोन देता है।

Q. 25. फार्मेलिन क्या है?

Ans. फार्मेलिन 40% जलीय HCHO है।

Q. 26. सिरके में क्या होता है?

Ans. सिरके में 7 से 8% CH3COOH होता है।

Q. 27. अमोनियम ऐसीटेट को गर्म करने पर क्या प्राप्त होता है?

Ans. अमोनियम ऐसीटेट को गर्म करने पर ऐसीटेमाइड प्राप्त होता है।

Q. 28. CH3CH2-COOH पर सोडा लाइम की अभिक्रिया से क्या बनता है?

Ans. CH3CH2-COOH पर सोडा लाइम की अभिक्रिया से C2H6 बनता है।

Q. 29. CH3-COOH में कितने अम्लीय हाइड्रोजन होते हैं?

Ans. CH3-COOH में 1 अम्लीय हाइड्रोजन होता हैं।

Q. 30. HCOOH की PCl5 के साथ क्रिया करने पर क्या देता है?

Ans. HCOOH की PCl5 के साथ क्रिया करने पर ऐसिटिल क्लोराइड देता है।

Q. 31. एस्टरीकरण किसे कहते हैं?

Ans. अम्ल तथा एल्कोहाॅल के मध्य अभिक्रिया को एस्टरीकरण कहते हैं।

Q. 32. सांद्र H2SO4 के साथ क्रिया करके फॉर्मिक अम्ल क्या देता है?

Ans. सांद्र H2SO4 के साथ क्रिया करके फॉर्मिक अम्ल CO देता है।

Q. 33. सिरका की तीक्ष्ण गंध किस पदार्थ के कारण होती है?

Ans. सिरका की तीक्ष्ण गंध CH3COOH पदार्थ के कारण होती है।

Q. 34. नींबू में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

Ans. नींबू में सिट्रिक अम्ल पाया जाता है।

Q. 35. इमली में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

Ans. इमली में टार्टरिक अम्ल पाया जाता है।

Q. 36. क्लीमेन्सन अपचयन में कौन सा अभिकर्मक प्रयुक्त होता है?

Ans. क्लीमेन्सन अपचयन में Zn/Hg अभिकर्मक प्रयुक्त होता है।

Q. 37. एक एरोमैटिक कीटोन कौन सा है जो आयोडोंफार्म परीक्षण देता है?

Ans. ऐसीटोफीनाॅन आयोडोंफार्म परीक्षण देता है, क्योंकि यह मेथिल कीटोन है।

यह भी पढ़ें  करंट अफेयर्स : 20 अगस्त 2021 | current affairs
Q. 38. कार्बोनिल यौगिकों के ऐल्डोल संघनन के लिए आवश्यक शर्त कौन कौन से हैं?

Ans. कार्बोनिल यौगिकों में α-H उपस्थित होने पर ऐल्डोल संघनन होता है।

Q. 39. शिफ क्षारक किसे कहते हैं?

Ans. एल्डिहाइड या कीटोन की प्राथमिक एमीन से क्रिया द्वारा बना उत्पाद शिफ क्षारक कहलाता है।

Q. 40. ओपेनाॅर ऑक्सीकरण की क्या विशेषताएं?

Ans. ओपेनाॅर ऑक्सीकरण द्वारा द्वितीयक एल्कोहाॅल को कीटोन में परिवर्तित किया जाता है तथा  यह मीरवाइन-पाॅन्ड्राफ वर्ली अपचयन के विपरीत अभिक्रिया है।

Q. 41. कार्बोनिल यौगिकों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख रासायनिक अभिक्रिया कौन सी है?

Ans. कार्बोनिल यौगिकों मुख्य रूप से नाभिकस्नेही योगात्मक अभिक्रियाएँ देते हैं।

Q. 42. वह एल्डिहाइड का नाम क्या है जो फेहलिंग परीक्षण नहीं देता है?

Ans. वह बेंजैंल्डिहाइड है, जो फेहलिंग परीक्षण नहीं देता है।

Q. 43. मोनो कार्बोक्सिलिक अम्लों का सामान्य सूत्र क्या होता है?

Ans. मोनो कार्बोक्सिलिक अम्लों का सामान्य सूत्र CnH2nO2 है।

Q. 44. C4H8O2 से कितने ऐल्केनोइक अम्ल संभव है?

Ans. C4H8O2 से 2 ऐल्केनोइक अम्ल संभव है।

Q. 45. जोन्स अभिकर्मक क्या होता है?

Ans. CrO3 तथा H2SO4 के मिश्रण को जोन्स अभिकर्मक कहते हैं।

Q. 46. अम्ल के कौन से व्युत्पन्नों के जल अपघटन से फॉर्मिक अम्ल नहीं बनाया जा सकता है?

Ans. अम्ल के हैलाइड तथा ऐन्हाइड्राइडों के जल अपघटन से फॉर्मिक अम्ल नहीं बनाया जा सकता है।

Q. 47. एसीटोन का रासायनिक सूत्र क्या है?

Ans. एसीटोन का रासायनिक सूत्र CH3COCH3 है।

Q. 48. एसीटोन का IUPAC नाम क्या है?

Ans. एसीटोन का IUPAC नाम प्रोपेनाॅन है।

Q. 49. मेथिल कीटोन किसे कहते हैं?

Ans. वह कीटोन जिसमें कार्बोनिल समूह के कार्बन से न्यूनतम एक मेथिल समूह जुड़ा होता है उसे मेथिल कीटोन कहते हैं।

Q. 50. रोजेनमुण्ड अपचयन द्वारा फाॅर्मेल्डिहाइड क्यों नहीं बना सकते?

Ans. रोजेनमुण्ड अपचयन द्वारा फाॅर्मेल्डिहाइड बनाने के लिए HCOCI लेना होगा जो कि एक अस्थाई यौगिक होता है अतः इस विधि से फाॅर्मेल्डिहाइड नहीं बनाया जा सकता।

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 75

Leave a Comment