सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 80

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 80 |कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर भाग – 80

Q. 1. अपचायक किसे कहते हैं?

Ans. जिन डाइसैकराइडों में किसी एक मोनोसैकेराइड का कार्बोनिल समूह ग्लाइकोसाइडिक बंध बनाने में भाग नहीं लेता वे अपचायक होते हैं।

Q. 2. अनअपचायक किसे कहते हैं?

Ans. जिन डाइसैकराइडों में दोनों मोनोसैकेराइड के कार्बोनिल समूह, आपस में ग्लाइकोसाइडिक बंध बना लेते हैं वे अनअपचायक होते हैं।

Q. 3. सुक्रोस का दूसरा नाम क्या है?

Ans. सुक्रोस का दूसरा नाम इक्षूशर्करा है।

Q. 4. सुक्रोस किसमें पाया जाता है?

Ans. सुक्रोस प्रकृति में यह रस में, फलों में, बीजों में, अनेक फूलों के पौधों में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।

Q. 5. सुक्रोस का मुख्य स्रोत क्या है?

Ans. सुक्रोस का मुख्य स्रोत गन्ने का रस तथा चुकंदर है।

Q. 6. गन्ने के रस में सुक्रोस कितना प्रतिशत पाया जाता है?

Ans. गन्ने के रस में सुक्रोस 15-20% पाया जाता है।

Q. 7. चुकंदर में सुक्रोस कितना प्रतिशत पाया जाता है

Ans. चुकंदर में सुक्रोस 10-17% पाया जाता है।

Q. 8. सुक्रोस का अणुसूत्र क्या है?

Ans. सुक्रोस का अणुसूत्र C12H22O11 है।

Q. 9. सुक्रोस का स्वाद कैसा होता है?

Ans. सुक्रोस का स्वाद मीठा होता है।

Q. 10. सुक्रोस किस रंग का पदार्थ है?

Ans. सुक्रोस सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ है।

Q. 12. कैरामेल किसे कहते हैं?

Ans. सुक्रोज के गलनांक से ऊपर तक पर गन करने पर यह भूरे रंग के पदार्थ में बदल जाता है, जिसे कैरामेल कहते हैं।

Q. 13. अपवृत्त शर्करा किसे कहते हैं?

Ans. ग्लूकोस व फ्रक्टोस का समूह सममोलर मिश्रण जो जल अपघटन के परिणाम स्वरुप बनता है, अपवृत्त शर्करा कहलाता है।

Q. 14. माल्ट शर्करा किसे कहते हैं?

Ans. यह एक डाइसैकराइड जो स्टार्ट पर माल्ट की क्रिया से प्राप्त होता है इसलिए इसे माल्ट शर्करा कहते हैं।

Q. 15. माल्टोस का अणुसूत्र क्या है?

Ans. माल्टोस का अणुसूत्र C12H22O11 है।

Q. 16. माल्टोस किस रंग का पदार्थ है?

Ans. माल्टोस सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ है।

Q. 17. माल्टोस का गलनांक कितना है?

Ans. माल्टोस का गलनांक 160°-165°C है।

Q. 18. माल्टोस हाइड्राक्सिऐमीन के साथ अभिक्रिया करके क्या बनाता है?

Ans. माल्टोस हाइड्राक्सिऐमीन के साथ अभिक्रिया करके ऑक्सिम बनाता है।

Q. 19. माल्टोस फेनिल हाइड्रेजीन के साथ अभिक्रिया करके क्या बनाता है?

Ans. माल्टोस फेनिल हाइड्रेजीन के साथ अभिक्रिया करके ओसाजोन बनाता है।

Q. 20. लेक्टोस का दूसरा नाम क्या है?

Ans. लेक्टोस का दूसरा नाम दुग्ध शर्करा है।

Q. 21. दुग्ध शर्करा किसमें उपस्थित होता है?

Ans. दुग्ध शर्करा सभी स्तनधारियों के दूध में उपस्थित होता है।

Q. 22. लेक्टोस किस रंग का पदार्थ है?

Ans. लेक्टोस श्वेत रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ है।

Q. 23. लेक्टोस का गलनांक कितना है?

Ans. लेक्टोस का गलनांक 203°C है।

Q. 25. पाॅलीसैकेराइड क्या है?

Ans. पाॅलीसैकेराइड प्राकृतिक बहुलक है।

Q. 26. पाॅलीसैकेराइड का सामान्य सूत्र क्या है?

Ans. पाॅलीसैकेराइड का सामान्य सूत्र (C6H10O5)n है।

Q. 27. पाॅलीसैकेराइड का स्वाद कैसा होता है?

Ans. पाॅलीसैकेराइड स्वादहीन अक्रिस्टलीय पदार्थ है।

Q. 28. पाॅलीसैकेराइड कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. पाॅलीसैकेराइड दो प्रकार के होते हैं।

Q. 29. स्टार्च किस का मुख्य स्रोत है?

Ans. स्टार्च कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत है।

Q. 30. स्टार्च का अणुसूत्र क्या है?

Ans. स्टार्च का अणुसूत्र (C6H10O5)n है।

Q. 31. स्टार्च का मुख्य स्रोत क्या है?

Ans. स्टार्च का मुख्य स्रोत गेहूं, मक्का, चावल, जौ, आलू है तथा कुछ सब्जियों में भी स्टार्च प्रचुर मात्रा में मिलता है।

Q. 32. स्टार्च कितने यौगिकों को से मिलकर बना होता है?

Ans. स्टार्च दो यौगिकों को से मिलकर बना होता है।

Q. 33. एमिलोस का दूसरा नाम क्या है?

Ans. एमिलोस का दूसरा नाम α-एमिलोस हैं।

Q. 34. एमिलोस स्टार्च का कितना प्रतिशत भाग बनाता है?

Ans. एमिलोस स्टार्च का 10-20% भाग बनाता है।

Q. 35. एमिलोपेक्टिन का दूसरा नाम क्या है?

Ans. एमिलोपेक्टिन का दूसरा नाम β-एमिलोस हैं।

Q. 36. एमिलोपेक्टिन स्टार्च का कितना प्रतिशत भाग बनाता है?

Ans . एमिलोपेक्टिन स्टार्च का 80-90% भाग बनाता है।

Q. 37. सैलूलोज क्या है?

Ans. सैलूलोज पाॅलीसैकेराइड हैं।

Q. 38. सैलूलोज का अणुसूत्र क्या है?

Ans. सैलूलोज का अणुसूत्र (C6H10O5)n है।

Q. 39. सैलूलोज किस में मिलता है?

Ans. सैलूलोज केवल पौधों में मिलता है।

Q. 41. लकड़ी में सैलूलोज कितना प्रतिशत होता है?

Ans. लकड़ी में सैलूलोज 50% होता है।

Q. 42. सूखी घास में सैलूलोज कितना प्रतिशत होता है

Ans. सूखी घास में सैलूलोज 40-45% होता है।

Q. 43. जंतुओं के बाल, त्वचा, हिमोग्लोबिन, नाखून, एंजाइम एवं जंतु कोशिका भित्ति आदि किस से बने होते हैं?

Ans. जंतुओं के बाल, त्वचा, हिमोग्लोबिन, नाखून, एंजाइम एवं जंतु कोशिका भित्ति आदि प्रोटीन के बने होते हैं।

Q. 44. प्रोटीन किस प्रकार का बहुलक है?

Ans. प्रोटीन एमीनो अम्लों के जटिल, उच्च अणुसूत्र वाले जैव बहुलक हैं।

Q. 45. रासायनिक रूप से सभी प्रोटीन कैसे यौगिक होते हैं?

Ans.  रासायनिक रूप से सभी प्रोटीन नाइट्रोजन युक्त जटिल कार्बनिक यौगिक है।

Q. 46. रेशेदार प्रोटीन की संरचना कैसी होती है?

Ans. रेशेदार प्रोटीन की संरचना ताप तथा pH मान में परिवर्तन के बाद भी परिवर्तित नहीं होती हैं।

Q. 47. रेशेदार प्रोटीन कैसे विलय है?

Ans. रेशेदार प्रोटीन जल में अविलेय प्रोटीन है।

Q. 48. दानेदार प्रोटीन का कार्य क्या है?

Ans. दानेदार प्रोटीन का कार्य जीवन चक्र को नियंत्रित करना तथा उसकी देखभाल करना है।

Q. 49. रेशेदार प्रोटीन के उदाहरण  कौन-कौन से हैं?

Ans. रेशेदार प्रोटीन के उदाहरण कोलेजन, मायोसिन, किरेटिन आदि है।

Q. 50. साधारण प्रोटीन जल अपघटन पर क्या देते हैं?

Ans. साधारण प्रोटीन जल अपघटन केवल α-ऐमीनो अम्ल देता है।

Over more GK questions-

Leave a Comment