सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 22

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 22 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 22

Q. 51. सभी इंधनों में किस का उष्मीय मान सबसे अधिक है?

Ans. सभी इंधनों में हाइड्रोजन का उष्मीय मान सबसे अधिक है।

Q. 52 किसी भी अच्छे इंधन का उष्मीय मान कितना होता है?

Ans. किसी भी अच्छे इंधन का उष्मीय मान अधिक होता है।

Q. 53. हाइड्रोजन को कौन सा इंधन कहा गया है?

Ans. हाइड्रोजन को भविष्य का इंधन भी कहा गया है।

Q. 54. ज्वलन ताप किसे कहते हैं?

Ans. जिस न्यूनतम ताप पर कोई पदार्थ जलना शुरू करता है उसे उस पदार्थ का ज्वलन ताप कहते हैं।

Q. 55. दहन किसे कहते हैं?

Ans. जलने की क्रिया को दहन कहते हैं।

Q. 56. दहन अभिक्रिया क्या है?

Ans. दहन वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें ऊष्मा और प्रकाश दोनों उत्पन्न होते हैं तथा उत्पन्न ऊष्मा अभिक्रिया को चालू रखने के लिए प्राप्त होती है।

Q. 57. दहन कौन सी अभिक्रिया है?

Ans. दहन ऑक्सीकरण अभिक्रिया है।

Q. 58. ज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं?

Ans. वह पदार्थ जो जलते हैं, ज्वलनशील पदार्थ कहलाते हैं।

Q. 59. अज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं?

Ans. वे पदार्थ जो जलती नहीं है, अज्वलनशील पदार्थ कहलाते हैं।

Q. 60. दहन क्रिया की कितनी शर्ते हैं?

Ans. दहन क्रिया की तीन शर्ते हैं।

Q. 61 दहन क्रिया की तीन शर्ते कौन-कौन सी है?

Ans. दहन क्रिया के तीन शर्ते निम्न है-
दहनशील पदार्थ की उपस्थिति।
दहन के पोषक पदार्थ की उपस्थिति।
ज्वलन ताप की प्राप्ति।

यह भी पढ़ें  विभिन्न यंत्रों के अविष्कारक gk part 6
Q. 62. दहन के कितने प्रकार है?

Ans. दहन के चार प्रकार हैं।

Q. 63. दहन के प्रकारों के नाम कौन-कौन से हैं?

Ans. दहन के प्रकारों के नाम निम्न है-
द्रुर्त दहन 2. मंद दहन 3.स्वतः दहन
विस्फोट

Q. 64. द्रुर्त दहन किसे कहते हैं?

Ans. दहन की वह क्रिया जिसमें ऊष्मा एवं प्रकाश अल्प समय में उत्पन्न होते हैं, द्रुर्त दहन कहलाता हैं।

Q. 65. मंद दहन किसे कहते हैं?

Ans. दहन की वह क्रिया जों बहुत धीरे-धीरे संपादित होती है, मंद दहन कहलाती है।

Q. 66. स्वतः दहन किसे कहते हैं?

Ans. दहन की वह क्रिया जो बिना किसी बाहरी ऊष्मा के संपादित होती है, स्वतः दहन कहलाती है।

Q. 67. विस्फोट किसे कहते हैं?

Ans. दहन की वह क्रिया जो बाहरी दाब या प्रहार के प्रभाव में होती है, विस्फोट कहलाती है।

Q. 68. रॉकेट ईंधन को क्या कहते हैं?

Ans. रॉकेट ईंधन को प्रणोदक कहते हैं।

Q. 69. प्रणोदक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. प्रणोदक दो प्रकार के होते हैं।

Q. 70. प्रणोदक के प्रकारों के नाम क्या-क्या है?

Ans. प्रणोदक के प्रकारों के नाम निम्न है-
1. द्रव प्रणोदक 2. ठोस प्रणोदक

Q. 71. बायोगैस प्रक्रिया में कौन-कौन सी गैस निकलती है?

Ans. बायोगैस प्रक्रिया में मिथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, हाइड्रोजन अल्फार्इड आदि गैस निकलती है।

Q. 72. बायोगैस किसे कहते हैं?

Ans. जानवरों और पेड़ पौधों से प्राप्त व्यर्थ पदार्थ सुक्ष्म जीवो द्वारा जल की उपस्थिति में आसानी से सड़ते हैं और इस प्रक्रिया में मिथेन, कार्बन डाइऑक्साइड कमा हाइड्रोजन इत्यादि गैसें निकलती है इस गैसीय मिश्रण को बायोगैस कहते हैं।

Q. 73. बायोगैस में कितना प्रतिशत मिथेन होता है?

Ans. बायोगैस में 65% मिथेन होता है।

Q. 74. अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग किस रूप में किया जाता है?
यह भी पढ़ें  सामान्य जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर part 8

Ans. अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग उर्वरक के रूप में किया जाता है

Q. 75. बायोगैस संयंत्र से पर्यावरण को क्या लाभ है?

Ans. बायोगैस संयंत्र से पर्यावरण में प्रदूषण नहीं होता हैं, फसलों की उपज बढ़ाने के लिए समृद्ध खाद में मिलता है

Q. 76. भारत में प्रथम बायोगैस संयंत्र कहां स्थापित है?

Ans. भारत में प्रथम बायोगैस संयंत्र पुणे में स्थापित है।

Q. 77. आवर्ती वर्गीकरण किसे कहते हैं?

Ans. किसी मौलिक गुण को आधार बनाकर की गई पदार्थों की ऐसी व्यवस्था जिसमें निश्चित अंतराल के बाद समान गुण वाले पदार्थ पुनः उपस्थित हो, आवर्ती वर्गीकरण कहलाता है।

Q. 78. तत्वों के वर्गीकरण का उद्देश्य क्या है?

Ans. तत्वों के वर्गीकरण का मुख्य उद्देश्य समान गुणों वाले तत्वों को 1 वर्ग में रखकर रसायन शास्त्र के अध्ययन को सरल, सुविधाजनक, सुस्पष्ट एवं क्रमबद्ध बनाना है।

Q. 79. मेंडलीफ की आवर्त सारणी में कितनी कंतारे हैं

Ans. मेंडलीफ की आवर्त सारणी में दो कंतारे हैं।

Q. 80. उदग्र कतारों को क्या कहा जाता है?

Ans. उदग्र कतारों को वर्ग कहा जाता है।

Q. 81. क्षैतिज कतारों को क्या कहा जाता है?

Ans. क्षैतिज कतारों को आवर्त कहा जाता है।

Q. 82. कुल ज्ञात तत्व कितने हैं?

Ans. कुल ज्ञात तत्व 108 हैं।

Q. 83. प्राकृतिक में प्राप्य तत्व कितने हैं?

Ans. प्राकृतिक में प्राप्य तत्व 98 हैं।

Q. 84. कृत्रिम तरीके से निर्मित तत्व कितने हैं?

Ans. कृत्रिम तरीके से निर्मित तत्व 20 है।

Q. 85. पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

Ans. पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है।

Q. 86. पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु कौन सा है?
यह भी पढ़ें  आवर्त सारणी से संबंधित gk part 5

Ans. पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु एलुमिनियम है।

Q. 87. सबसे हल्का तत्व कौन सा है?

Ans. सबसे हल्का तत्व हाइड्रोजन है।

Q. 88. सबसे भारी तत्व कौन सा है?

Ans. सबसे भारी तत्व औस्मियम है

Q. 89. सबसे हल्का धातु तत्व कौन सा है?

Ans. सबसे हल्का धातु तत्व लिथियम है।

Q. 90. द्रव धातु तत्व कौन सा है?

Ans. द्रव धातु तत्व पारा है।

Q. 91. द्रव अधातु तत्व कौन सा है?

Ans. द्रव अधातु तत्व ब्रोमीन है।

Q. 92. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक तत्व कौन सा है?

Ans. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक तत्व चांदीं है।

Q. 93. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक अधातु कौन सा है?

Ans. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक अधातु ग्रेफाइट है।

Q. 94. सबसे अधिक आघातवर्धनीय तत्व कौन सा है?

Ans. सबसे अधिक आघातवर्धनीय तत्व सोना हैं।

Q. 95. सबसे अधिक क्रियाशील अधातु कौन सा है?

Ans. सबसे अधिक क्रियाशील अधातु फ्लोरीन है।

Q. 96. सबसे अधिक क्रियाशील धातु कौन सा है?

Ans. सबसे अधिक क्रियाशील धातु सिजियम है।

Q. 97. सर्वाधिक आयनन विभव वाला तत्व कौन सा है?

Ans. सर्वाधिक आयनन विभव वाला तत्व हिलियम है।

Q. 98. न्यूनतम आयनन विभव वाला तत्व कौन सा है?

Ans. न्यूनतम आयनन विभव वाला तत्व सिजियम है।

Q. 99. सर्वाधिक इलेक्ट्रॉनिक प्राप्ति वाला तत्व कौन सा है?

Ans. सर्वाधिक इलेक्ट्रॉनिक प्राप्ति वाला तत्व क्लोरीन है।

Q. 100. सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक वाला तत्व कौन सा है?

Ans. सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक वाला तत्व फ्लोरीन है।

Over latest GK More Questions-

Leave a Comment