सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 21

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 21 | कंपटीशन परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NEET में पूछे जाने वाले सामान्य  रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर | 11th स्टैंडर्ड के प्रश्न उत्तर |  रसायन विज्ञान के संबंधित संपूर्ण प्रश्न उत्तर 

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 21

Q. 1. अनुत्क्रमणीय प्रतिक्रिया किसे कहते हैं?

Ans. वे रासायनिक प्रतिक्रियाएँ जो एक ही दिशा में होती है, अनुत्क्रमणीय प्रतिक्रिया कहलाती है।

Q. 2. रासायनिक साम्यावस्था किसे कहते हैं?

Ans. रासायनिक प्रतिक्रिया की वह अवस्था जिसमें उसकी अग्रिम प्रतिक्रिया का वेग उसकी उल्टी प्रतिक्रिया के वेग के बराबर हो जाता है, ‘रासायनिक साम्यावस्था’ कहलाता है।

Q. 3. विद्युत रसायन किसे कहते हैं?

Ans. रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत उन रासायनिक अभिक्रिया का अध्ययन किया जाता है जो विद्युत धारा प्रभावित करने के फल स्वरुप घटित होता है, ‘विद्युत रसायन’ कहलाता है।

Q. 4. वैद्युत अपघटय किसे कहते हैं?

Ans. वे योगिक जो द्रवित अवस्था या जल घोल की अवस्था में विद्युत के चालक होते हैं, वैद्युत अपघटय कहलाता है।

Q. 5. वैद्युत अनपघटय किसे कहते हैं?

Ans. वे योगिक जो द्रवित अवस्था या जल घोल की अवस्था में विद्युत के अचालक होते हैं, वैद्युत अनपघटय कहलाता है।

Q. 6. वैद्युत अपघटन किसे कहते हैं?

Ans. किसी यौगिक जो द्रवित अवस्था या घोल की अवस्था में विद्युत धारा प्रवाहित कर अपघटित करने की क्रिया को वैद्युत अपघटन कहलाता है।

Q. 7. वैद्युत अपघटनी सेल किसे कहते हैं?

Ans. जिस बर्तन अपघटय का घोल लेकर वैद्यत अपघटय की क्रिया संपन्न कराई जाती है उसे वैद्युत अपघटनी कहते हैं।

Q. 8. इलेक्ट्रॉड किसे कहते हैं?

Ans. सेल में धातु की दो प्लेटें या तार डूबा दिए जाते हैं जिन्हें इलेक्ट्रोड कहते हैं।

Q. 9. कैथोड किसे कहते हैं?

Ans. इलेक्ट्रोड किसी बैटरी के ध्रुवों से जोड़ दिए जाते हैं जो इलेक्ट्रॉन बैटरी के धन ध्रुव से जोड़ दिया जाता है, कैथोड कहलाता है।

Q. 10. आयन किसे कहते हैं?

Ans. घोल में वैद्युत अपघटय अंशतः या पूर्णतः विघटित होकर आवेश युक्त परमाणुओं या मूलकों में टूट जाते हैं जिन्हें आयन कहते हैं।

Q. 11. फैराडे के विद्युत अपघटय नियम कितनें हैं?

Ans. फैराडे के विद्युत अपघटय नियम 2 हैं।

यह भी पढ़ें  विश्व के प्रमुख औद्योगिक नगर व उद्योग से सम्बंधित gk
Q. 12. फैराडे का प्रथम नियम क्या है?

Ans. “वैद्युत अपघटन में प्रत्येक इलेक्ट्रोड पर मुक्त होने वाले पदार्थ की मात्रा घोल में से प्रभावित होने वाली विद्युत धारा के परिमाण के अनुपात में होती है”

Q.13. फैराडे का द्वितीय नियम क्या है?

Ans. यदि श्रेणी क्रम में जोड़े गए कई वैद्युत अपघटय के घोलो से होकर एक ही विद्युत धारा प्रवाहित की जाए तो मुक्त होने वाले पदार्थों की मात्राएं उनके रासायनिक तुल्यांक को के समानुपाती होता है।

Q. 14. फैराडे किसे कहते हैं?

Ans. 96494 कूलंब की विद्युत धारा किसी घोल में से प्रवाहित करने पर पदार्थ का 1 तुल्यांकी भार मुक्त होता है विद्युत धारा के इस परिणाम को फैराडे कहते हैं।

Q. 15. वैद्युत अपघटन का उपयोग किस किस में होता है?

Ans. वैद्युत अपघटन का उपयोग विद्युत लेपन में, विद्युत मुद्रण में, धातुओं के विद्युत शोधन में, विद्युत धातुकर्म विज्ञान में, धातु के तुल्यांकी भार ज्ञात करने में, रासायनिक यौगिकों के निर्माण में होता है।

Q. 16. विद्युत लेपन किसे कहते हैं?

Ans. निम्न कोटि की धातु को सुरक्षित रखने या उसको आकर्षक बनाने के लिए उस पर एक उच्च कोटि की धातु की एक पतली अस्तर चढ़ाने की क्रिया को विद्युत लेपन कहते हैं।

Q. 17. गैल्वेनिक सेल किसे कहते हैं?

Ans. वह युक्ति जिसके द्वारा रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है, गैल्वेनिक सेल कहलाता है।

Q. 18. प्रत्येक सेल कितने भागों में बना होता है?

Ans. प्रत्येक सेल दों भागों में बना होता है।

Q. 19. इंधन किसे कहते हैं?

Ans. वह सब पदार्थ जो अकेले या अन्य पदार्थों से प्रतिक्रिया करके ऊष्मा प्रदान करते हैं, इंधन कहलाते हैं।

Q. 20. इंधनों को वायु में जलाने पर क्या प्राप्त होती है?

Ans. इंधनों को वायु में जलाने पर ऊष्मा प्राप्त होती है।

Q. 21. कोल गैस किसका मिश्रण होता है?

Ans. कोल गैस कई दहनशील गैसों का मिश्रण होता है

Q. 22. भाप अंगार गैस किसका मिश्रण होता है?

Ans. भाप अंगार गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन का आणविक मिश्रण है।

Q. 23. भाप अंगार गैस का कैलोरी मान किससे अधिक होता है?

Ans. भाप अंगार गैस का कैलोरी मान प्रोडयूशर गैस से अधिक होता है।

यह भी पढ़ें  विश्व का इतिहास gk part 7
Q. 24. भाप अंगार गैस कौन सी गैस बनाने में काम आती है?

Ans. भाप अंगार गैस कोल गैस बनाने में काम आती है।

Q. 25. वायु अंगार गैस किसका मिश्रण है?

Ans. वायु अंगार गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन का मिश्रण है।

Q. 26. वायु अंगार गैस का कैलोरी मान कितना होता है?

Ans. वायु अंगार गैस का कलोरी मान अन्य इंधनों की तुलना में सबसे कम होता है।

Q. 27. तेल गैस किसका मिश्रण है?

Ans. तेल गैस सरल, संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन मिश्रण हैं।

Q. 28. तेल गैस कैसे तैयार होती है?

Ans. तेल गैस मिट्टी के तेल या पेट्रोलियम के भंजक स्त्रवन द्वारा तैयार होती है।

Q. 29. प्राकृतिक गैस का उपयोग किसके उत्पादन में किया जाता है?

Ans. प्राकृतिक गैस का उपयोग कृत्रिक उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है।

Q. 30. जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं?

Ans. वह इंसान जो पेड़ पौधों पर जानवरों के अवशेषों के धरती के अंदर लाखों वर्षों दबे रहने के फल स्वरुप बनते हैं, जीवाश्म इंधन कहलाते हैं।

Q. 31. कोयला क्या है?

Ans. कोयला पृथ्वी के अंदर पाया जाने वाला जीवाश्म ईंधन है।

Q. 32. कोयले के अंदर कौन-कौन से योगिक उपस्थित रहते हैं?

Ans. कोयले के अंदर 60-90% मुक्त कार्बन तथा उसके योगिक के अतिरिक्त नाइट्रोजन गंधक, लोहा आदि के योगिक भी उपस्थित रहते हैं।

Q. 33. कोयला कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. कोयला चार प्रकार के होते हैं।

Q. 34. कोयले के प्रकारों के नाम क्या-क्या होते हैं?

Ans. कोयले के प्रकारों में पीट, लिग्नाइट, बिटूमिनस तथा एन्थासाइट हैं।

Q. 35. पीट कोयला निर्माण की कौन सी अवस्था है?

Ans. पीट कोयला निर्माण की प्रथम अवस्था है।

Q. 36. संसार का अधिकांश कोयला कौन सी किस्म का है?

Ans. संसार का अधिकांश कोयला बिटूमिनस किस्म का है।

Q. 37. लिग्नाइट को कौन सा कोयला कहा जाता है?

Ans. लिग्नाइट को भूरा कोयला कहा जाता है।

Q. 38. एंथासाइट कोयले की कौन सी अवस्था है?

Ans. एंथासाइट कोयले की अंतिम अवस्था है।

Q. 39. बिटूमिनस कोयला कहां काम आता है?

Ans. बिटूमिनस कोयला इंजन चलाने तथा कोल गैस बनाने में काम आता है।

यह भी पढ़ें  संस्थाएं व संगठन के महत्वपूर्ण gk part 4
Q. 40. वायु की अनुपस्थिति में कोयले को गर्म पर क्या प्राप्त होता है?

Ans. वायु की अनुपस्थिति में कोयले को गर्म करने पर कोक, अलकतरा और कोल गैस प्राप्त होती है।

Q. 41. कोयले का उपयोग कहां – कहां किया जाता है?

Ans. कोयले का उपयोग इंजनों और भट्टीयों में इंधन के रुप में कोल गैस बनाने में, धातु क्रम में अवकारक के रूप में तथा कई रासायनिक पदार्थों के निर्माण में किया जाता है।

Q. 42. पेट्रोलियम किस प्रकार का द्रव होता है?

Ans. पेट्रोलियम भूरे काले रंग का एक तैलिय द्रव होता है।

Q. 43. पेट्रोलियम किस का मिश्रण है?

Ans. पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बनों एवं गंधक का मिश्रण है।

Q. 44. कच्चे पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन या स्त्रवन द्वारा कौन-कौन से पदार्थ प्राप्त होता है?

Ans. कच्चे पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन या स्त्रवन द्वारा स्नेहक तेल, ईंधन तेल, डीजल तेल, मिट्टी तेल, पेट्रोल, पेट्रोलियम गैस इत्यादि प्राप्त होते हैं।

Q. 45. इंधन तेल का मुख्य उपयोग क्या है?

Ans. इंधन तेल का मुख्य उपयोग उद्योगों के बाॅयलरो और भट्टीयों को गर्म करने में किया जाता है।

Q. 46. पेट्रोल और डीजल का उपयोग किसमें किया जाता है?

Ans. पेट्रोल और डीजल का उपयोग स्वचालित वाहनों और इंजनों में किया जाता है।

Q. 47. कैरोसिन तेल का उपयोग घरों में किस प्रकार किया जाता है?

Ans. केरोसिन तेल का उपयोग घरों में प्रकाश उत्पन्न करने हेतु लालटेन, लेप आदि में किया जाता हैं।

Q. 48. पेट्रोलियम गैस किसका मिश्रण होता है?

Ans. पेट्रोलियम गैस एथेन, प्रोपेन तथा ब्यूटेन का मिश्रण होता है।

Q. 49. ईंधन का ऊष्मीय मान किसे जलाने के पश्चात प्राप्त होती है?

Ans. इंधन की ऊष्मा का मान इंधन के 1 ग्राम को वायु या ऑक्सीजन में पूर्णतः जलाने के पश्चात प्राप्त होती है।

Q. 50. उत्पन ऊष्मा को किस में व्यक्त किया जाता है?

Ans. उत्पन ऊष्मा को कैलोरी, किलोकैलोरी या जूलों के पर्दों में व्यक्त किया जाता है।

Over More GK Questions-

सामान्य रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर part 21

Leave a Comment