सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 14

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 14 | IIT मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | NIIT मैं पूछे जाने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाने वाले  भौतिकविज्ञानc भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर | सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 14

Q 51.पृथ्वी पर सूर्य की ऊर्जा किस रूप में पहुंचती है?

Ans. विद्युत चुंबकीय तरंग के रूप में इसे सौर विकिरण कहा जाता है।

Q 52. न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण का क्या नियम है?

Ans.ब्रहमांड में किन्ही दो पिंडों के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल उनके द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपातीतथा उनके मध्य की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

Q 53. गुरुत्व किसे कहते हैं?

Ans.गुरुत्वाकर्षण बल है जो किन्ही 2 वस्तुओं के बीच कार्य करता है यदि इन दो वस्तुओं में एक वस्तु पृथ्वी हो तो गुरुत्वाकर्षण को गुरुत्व कहते हैं।

Q 54. उपग्रह किसे कहते हैं?

Ans.किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उपग्रह कहते हैं।

Q 55. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौन है?

Ans.पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है।

Q 56. उपग्रह का परिक्रमण काल किसे कहते हैं?

Ans.उपग्रह अपनी कक्षा में पृथ्वी का एक चक्कर कितने समय में लगाता है उसे परिक्रमण काल कहते हैं।

Q 57. तुल्यकाली उपग्रह के क्या उपयोग है?

Ans. रेडियो प्रसारण एवं दूरसंचार के लिए।

Q 58. पलायन वेग किसे कहते हैं?

Ans.पलायन वेग हुआ न्यूनतम वेग है जिससे किसी वस्तु को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाती है पृथ्वी पर वापस नहीं आती।

Q 59. पदार्थ किसे कहते हैं?

Ans.प्रत्येक वस्तु जो स्थान गिरती है जिसमें द्रव्यमान हो एवं जिसका अनुभव हम अपने ज्ञानेंद्रियों द्वारा कर सकते हैं उसे पदार्थ कहते हैं।

Q 60. पदार्थ की मूलत: कितनी अवस्थाएं होती है?

Ans. पदार्थ की मूलतः तीन अवस्थाएं होती है।

यह भी पढ़ें  सामान्य कंप्यूटर ज्ञान प्रश्न उत्तर भाग - 10
Q 61.पदार्थ की चौथी अवस्था को क्या कहा जाता है?

Ans. पदार्थ की चौथी अवस्था को प्लाज्मा कहते हैं।

Q 62.पदार्थ की नवीनतम खोजी हुई अवस्था का क्या नाम है?

Ans. बोस आइंस्टीन कंडेंसेट

Q 63.द्रव्य की पांचवी अवस्था की खोज किसने की है?

Ans. सत्येंद्र नाथ बोस एवं अल्बर्ट आइंस्टीन

Q 64.द्रव्य की पांचवी अवस्था की खोज कब की गई?

Ans. द्रव्य की पांचवी अवस्था की खोज 1925 में की गई।

Q 65. हुक का नियम क्या है?

Ans.प्रत्यास्थता सीमा के अंदर किसी वस्तु में उत्पन्न विकृतिउस पर लगाए गए प्रतिबल के अनुक्रमानुपाती होता है।

Q 66.प्वासो अनुपात क्या है ?

Ans. पार्श्विक विकृति तथा अनुदैर्ध्य विकृति के अनुपात को प्वासो अनुपात कहा जाता है।

Q 67. आवर्त गति किसे कहते हैं?

Ans. जब कोई पिंड एक निश्चित समय अंतराल में एक निश्चित पथ पर बार-बार अपनी गति को दोहराता हैतो उसकी गति को आवर्त गति कहते हैं तथा यह निश्चित समय अंतराल आवर्तकाल कहलाता है।

Q 68. तरंग किसे कहते हैं?

Ans.तरंगों के द्वारा ऊर्जा का एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरण होता है।

Q 69.तरंगों को मुख्यतः कितने भागों में बांटा जाता है?

Ans.तरंगों को मुख्यतः दो भागों में बांटा जाता है।

Q 70. यांत्रिक तरंगे किसे कहते हैं?

Ans.हुए तरंगे जो किसी पदार्थिक माध्यम में संचारित होती है उसे यांत्रिक तरंगे कहते हैं।

Q 71. यांत्रिक तरंगे कितने प्रकार की होती है?

Ans. यांत्रिक तरंगे दो प्रकार की होती है ।

Q 72. गामा किरण की खोज किसने की?

Ans. गामा किरण की खोज में बैकुरल ने की।

Q 73. गामा किरण का क्या उपयोग है ?

Ans. इसकी भेदन क्षमता अधिक होती है। इसका उपयोग नाभिकीय अभिक्रिया तथा कृत्रिम रेडियोधर्मिता में किया जाता है।

Q 74. एक्स किरणों की खोज किसने की है?

Ans. एक्स किरणों की खोज रोंजन ने की है।

Q 75. एक्स किरणों का क्या उपयोग है?
यह भी पढ़ें  सामान्य जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर part 4

Ans.इसका उपयोग चिकित्सा तथा औद्योगिक क्षेत्र में किया जाता है।

Q 76. पराबैगनी किरणों की खोज किसने की है?

Ans. पराबैगनी किरणों की खोज रिटर ने की है।

Q 77. पराबैंगनी किरणों की उपयोग क्या है?

Ans.सेंकाई करने, प्रकाश विद्युत प्रभाव को उत्पन्न करने, बैक्टीरिया को नष्ट करने में।

Q 78. दृश्य विकिरण की खोज किसने की?

Ans. दृश्य विकिरण की खोज न्यूटन ने की।

Q 79. दृश्य विकिरण का उपयोग क्या है?

Ans. इससे हमें वस्तुएं दिखाई देती है।

Q 80. अवरक्त विकिरण की खोज किसने की?

Ans. अवरक्त विकिरण की खोज हर्शेल ने की।

Q 81. अवरक्त विकिरण का उपयोग क्या है?

Ans. कोहरे में फोटोग्राफी करने में , रोगियों के सेंकाई करने में, टीवी के रिमोट कंट्रोल में।

Q 82. लघु रेडियो तरंग की खोज किसने की?

Ans.लघु रेडियो तरंग की खोज हेनरिक हर्टज की।

Q 83. लघु रेडियो तरंग का क्या उपयोग है?

Ans.लघु रेडियो तरंग का उपयोग रेडियो टेलीविज़न तथा टेलीफोन में होता है।

Q 84. दीर्घ रेडियो तरंग का क्या उपयोग है?

Ans.इस प्रकार की तरंगों का उपयोग रेडियो तथा टेलीविजन में होता है।

Q 85. दीर्घ रेडियो तरंग की खोज किसने की?

Ans.दीर्घ रेडियो तरंग की खोज मारकोनी ने की।

Q 86. आयाम किसे कहते हैं?

Ans.दोलन करने वाली वस्तु का अपने माध्य स्थिति से महत्तम विस्थापन को दोलन का आयाम कहते हैं।

Q 87. तरंगदैर्ध्य किसे कहते हैं?

Ans. माध्यम के किसी कन के द्वारा एक पूरा कंपन किए जाने पर तरंगे जितनी दूरी तय करता है उसे तरंगदैर्ध्य कहते हैं।

Q 88.ध्वनि की चाल पर दाब का क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans.ताप समान होने पर गैस में ध्वनि की चाल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Q 89.ध्वनि की चाल पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans.माध्यम का ताप बढ़ने पर उस में ध्वनि की चाल बढ़ जाती है।

Q 90. ध्वनि की चाल पर आद्रता का क्या प्रभाव पड़ता है?
यह भी पढ़ें  सामान्य कंप्यूटर ज्ञान प्रश्न उत्तर part 1

Ans. नमी युक्त वायु का घनत्व,  शुष्क वायु के घनत्व से कम होता है।

Q 91. ध्वनि के मुख्यतः कितने लक्षण है?

Ans. ध्वनि के मुख्यता 3 लक्षण है।

Q 92. ध्वनि का परावर्तन किसे कहते हैं?

Ans.ध्वनि एक माध्यम से चलकर दूसरे माध्यम के पेड़ से टकराने पर पहले मानते में वापस लौट जाती है उसे ध्वनि का परावर्तन करते हैं।

Q 93. प्रतिध्वनि किसे कहते हैं?

Ans. जो ध्वनि किसी दृढ दीवार, पहाड़. गहरे कुएं आदि से टकराने के बाद सुनाई देती है उसे प्रतिध्वनि कहते हैं।

Q 94. मैक संख्या किसे कहते हैं?

Ans. किसी माध्यम में किसी पिंड की चाल तथा उसी माध्यम में ताप व दाब की उन्हीं परिस्थितियों ने ध्वनि की चाल के अनुपात कोउस वस्तु की उस माध्यम में मैक संख्या कहते हैं।

Q 95. स्वरक किसे कहते हैं?

Ans. सरल आवर्त गति से जो ध्वनि उत्पन्न होती है उसे स्वरक कहते हैं।

Q 96. स्वर किसे कहते हैं?

Ans. आवर्त गति से जो ध्वनि उत्पन्न होती है वह उस ध्वनि उत्पादक का स्वर कहलाते हैं।

Q 97. अधिस्वरक किसे कहते हैं?

Ans.किसी स्वर में उपस्थित अधिक आवृत्ति वाले स्वरक को अधिस्वरक कहते हैं।

Q 98. भौतिक परिवर्तन किसे कहते हैं?

Ans. किसी वस्तु के उष्मा के प्रभाव से उसके भौतिक संरचना यथा रंग रूप,आयतन ताप एवं अवस्था आदि में परिवर्तन होते हैं।

Q 99. ऊष्मा का संचरण किसे कहते हैं?

Ans.ऊष्मा का एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने को उष्मा का संचरन कहते हैं।

Q 100. परम ताप किसे कहते हैं?

Ans.केल्विन में व्यक्त ताप को परम ताप कहते हैं।

Over more GK Questions –

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी part 14

Leave a Comment